मुंबई में मानसून की धांसू एंट्री, अगले 4-5 दिनों में 14 राज्यों में झमाझम बारिश की चेतावनी, जानिए अब आगे क्या

Published : Jun 09, 2021, 10:35 AM ISTUpdated : Jun 09, 2021, 10:47 AM IST
मुंबई में मानसून की धांसू एंट्री, अगले 4-5 दिनों में 14 राज्यों में झमाझम बारिश की चेतावनी, जानिए अब आगे क्या

सार

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मुंबई में एक दिन पहले धांसू एंट्री मारी है। बुधवार को मुंबई सहित कई इलाकों में जबर्दस्त बारिश से सड़कें नदियां बन गईं। मुंबई में समुद्र में हाइटाइड(ज्वार-भाटा) की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों में मानसून 14 राज्यों को तरबतर कर देगा।

नई दिल्ली. मुंबई में एक दिन पहले ही मानसून पहुंच गया। आमतौर पर यहां 10 जून तक ही मानसून की एंट्री होती है। यहां मानसून की पहली की जोरदार बारिश से मुंबई डूबती-सी दिखी। सड़कों पर पानी भर गया। इस बीच मौसम विभाग ने लोगों से समुद्र से दूर रहने को कहा है। यहां हाईटाइड का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग मुंबई के डिप्टी डायरेक्टर जनरल डॉ. जयंत सरकार ने बताया कि मुंबई में लगातार बारिश हो सकती है।

14 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले 4-5 दिनों में मानसून 14 राज्यों में प्रवेश कर जाएगा। इनमें तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, बिहार, झारखंड, गुजरात, तेलंगाना  आदि शामिल हैं। कल या परसों तक मध्य प्रदेश में मानसून के पहुंचने के आसार हैं। 

यहां भी भारी बारिश का अलर्ट
10 जून को पूर्वी भारत और ओडिशा पश्चिम बंगाल, 11 जून को बंगाल और बिहार, 11-12 जून को पूर्वी मप्र, विदर्भ और छग के अलावा कुछ अन्य राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है।

11 जून के बाद बगाल में लो प्रेशर
उत्तरी बंगाल की खाड़ी और आसपास के भागों पर 11 जून तक एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना जताई जा रही है। इसके असर से 11 जून के बाद अगले दो दिनों के दौरान ओडिसा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के अधिकांश हिस्सों तथा बिहार के कुछ भागों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने की संभावना है।
 
10 जून को मध्यभारत में असर
पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों और इससे सटे मध्य भारत के भागों में 10 जून को सभी स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। ओडिशा के कुछ हिस्सों में 11 जून के बीच; गंगीय पश्चिम बंगाल में 10 और 11 जून को; झारखंड में 11 जून को; पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 10 और 11 जून को भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। ओडिसा में 11 जून को एक-दो स्थानों पर भीषण वर्षा की भी आशंका है। पश्चिमी तटीय भागों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। असम और मेघालय में 10 जून के बीच मूसलाधार बारिश हो सकती है; उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में  9 जून; उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी भागों में 10 जून के बीच धूलभरी तेज़ हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चलने का अनुमान है।

सामान्य बारिश की भविष्यवाणी
इस साल मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि पूरे देश में अच्छी बारिश होगी। मौसम विभाग 98% तक बारिश का अनुमान लगा रहा है, जबकि स्काईमेट जून से सिंतबर तक 103% बारिश की भविष्यवाणी कर चुका है। हालांकि दोनों के अनुमान को लेकर चलें, तो इस साल की बारिश भी किसानों के लिए बेहतर रहेगी।

pic.twitter.com/1q3l5qMvuv

 

pic.twitter.com/v6ZEHDVVaC

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

ईमानदारी की मिसाल: 45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला सफाईकर्मी का मन, किया वो काम हो रही तारीफ
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video