राम मंदिर के लिए चंदा के नाम पर फ्रॉड कर रहे साइबर अपराधी, VHP ने कहा रहें सावधान

Published : Dec 31, 2023, 05:01 PM ISTUpdated : Dec 31, 2023, 05:05 PM IST
ayodhya ram mandir

सार

साइबर अपराधी राम मंदिर के लिए चंदा के नाम पर फ्रॉड कर रहे हैं। वे QR कोड वाले मैसेज सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं और लोगों से स्कैन कर पैसा देने की बात कर रहे हैं। पैसा ठगों के पास चला जाता है।

नई दिल्ली। अयोध्या में भगवान राम (Ram Mandir) के मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होने वाला है। इस भव्य कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। इस बीच आम लोगों को सावधान करने वाली एक खबर भी सामने आई है।

कुछ साइबर अपराधी राम मंदिर के नाम पर लोगों के साथ धोखा कर रहे हैं। वे राम मंदिर के नाम पर चंदा मांग रहे हैं। इसके लिए QR कोड भी दे रहे हैं। उनके झांसे में आने वाले लोगों को अपनी गाढ़ी कमाई गंवानी पड़ रही है।

विश्व हिंदू परिषद ने दी चेतावनी

विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने इस संबंध में चेतावनी दी है। VHP के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर बताया है कि साइबर अपराधियों ने सोशल मीडिया पर मैसेज भेजकर मंदिर के नाम पर दान मांगा है। इनमें एक QR कोड भी होता है। कहा जाता है कि स्कैन करें और भुगतान करें। QR कोड स्कैन कर भेजा गया पैसा ठगों के पास चला जाता है।

 

 

फर्जी आईडी बनाकर की जा रही ठगी

विनोद बंसल ने गृह मंत्रालय भारत सरकार, दिल्ली पुलिस, उत्तर प्रदेश के डीजीपी, यूपी पुलिस और श्री राम तीर्थ से इस मामले में संज्ञान लेने और कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने बताया है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से फर्जी आईडी बनाकर कुछ लोग पैसा ठगी का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- रामलला की मूर्ति और पूजा पद्धित को लेकर क्या कहा आचार्य सत्येंद्र दास ने, आप भी जानें

विनोद बंसल ने कहा है कि मामला गृह मंत्रालय, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पुलिस प्रमुखों को भेज दिया गया है। राम मंदिर के निर्माण की देखरेख करने वाले ट्रस्ट श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने किसी को भी धन इकट्ठा करने के लिए अधिकृत नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- भगवान राम केवल हिंदुओं के नहीं, वह दुनिया के सभी लोगों के हैं, राम सबके भगवान: फारूक अब्दुल्ला

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Train Loco Pilot: स्टेशन पर ट्रेन किस प्लेटफॉर्म पर जाएगी, लोको पायलट को कैसे पता चलता है?
Mamta Kafle Murder Case: पत्नी की मौत को बताया आत्महत्या, फिर शव के टुकड़े क्यों किए? कोर्ट में नरेश भट्ट का दावा