गुजरात से टकराया तौकते: राज्य में तेज बारिश, महाराष्ट्र में 6 लोगों की मौत; मुंबई में 56 फ्लाइट्स रद्द

Published : May 17, 2021, 05:33 PM ISTUpdated : May 17, 2021, 11:13 PM IST
गुजरात से टकराया तौकते: राज्य में तेज बारिश, महाराष्ट्र में 6 लोगों की मौत; मुंबई में 56 फ्लाइट्स रद्द

सार

अरब सागर से उठा तौकते चक्रवात गुजरात तट से टकरा गया। मौसम विभाग के मुताबिक, इसकी लैंडफॉल 2 घंटे चलेगी। इसके असर से गुजरात के कई हिस्सों में तेज बारिश और हवाएं चलने लगी हैं। वेरावल, सोमनाथ, ऊना, कोडिनार में 80 से 130 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हैं।

नई दिल्ली. अरब सागर से उठा तौकते चक्रवात गुजरात तट से टकरा गया। मौसम विभाग के मुताबिक, इसकी लैंडफॉल 2 घंटे चलेगी। इसके असर से गुजरात के कई हिस्सों में तेज बारिश और हवाएं चलने लगी हैं। वेरावल, सोमनाथ, ऊना, कोडिनार में 80 से 130 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हैं। बारिश को देखते हुए अहमदाबाद एयरपोर्ट को मंगलवार तक बंद कर दिया गया है। वहीं, सीएम विजय रुपाणी भी स्थिति का जायदा लेने गांधीनगर स्थित कंट्रोल रूम पहुंचे।

गुजरात में क्या है हाल?
गुजरात के सौराष्ट्र में सबसे ज्यादा 10 इंच बारिश होने का अनुमान है। राज्य के 21 जिलों में भी बारिश । कई गांवों में 1-1 इंच बारिश हुई। तूफान का खतरा राजस्थान तक बना हुआ है। ऊना में कई घरों और पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। यहां सैकड़ों पेर सड़क पर गिर गए हैं। कई गांवों में बिजली सप्लाई पर भी असर हुआ है। 

महाराष्ट्र में 6 लोगों की मौत
चक्रवात से महाराष्ट्र में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 14 लोग जख्मी हुए हैं। मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां 120 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अंदेशा है। इसके अलावा तूफान के चलते मुंबई में कुल 56 फ्लाइटों को रद्द किया गया है। मुंबई में कई प्रमुख रोड और सड़कें पेड़ टूटने की वजह से जाम हो गई हैं। 

मुंबई में 410 लोग फंसे
इससे पहले मुंबई के पास समुद्र में दो नावों में 410 लोगों के फंसे होने की खबर सामने आई है। इसके बाद नेवी ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। नेवी ने इन लोगों को बचाने के लिए अपने जहाज भेजे हैं। बताया जा रहा है कि पहली नाव मुंबई से करीब 175 किलोमीटर दूर बॉम्बे हाई फील्ड में फंसी है। इन लोगों को बचाने के लिए नेवी ने आईएनएस कोच्चि और आईएनएस तलवार को मौके पर भेजा है। जहाजों के शाम तक ऑयलफील्ड के पास पहुंचने की उम्मीद है। 

दूसरी नाव में 137 लोग फंसे
वहीं, दूसरी नाव मुंबई से 8 समुद्री मील दूर फंसी है। इसमें 137 लोग बताए जा रहे हैं। इस नाव में सवार लोगों को बचाने के लिए आईएनएस कोलकाता निकला है। वहीं, नेवी ने तौकते को देखते हुए अपने कई जहाजों को स्टैंडवाय में भी रखा है। 

पीएम मोदी ने की प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात
महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश और तूफान की खबरें भी सामने आ रही हैं। ऐसे में केंद्र हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद गुजरात, गोवा के मुख्यमंत्रियों और दमन और दीव के एलजी से बात की। इस दौरान उन्होंने राज्यों की तैयारियों और प्रतिक्रियाओं के बारे में जानकारी ली। 

गुजरात सीएम ऑफिस की बयान जारी कर बताया गया कि पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से फोन पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने तौकते को लेकर तैयारियों के बारे में जानकारी मांगी। साथ ही पीएम मोदी ने केंद्र सरकार की ओर से राज्य को हर तरह की मदद के लिए अपनी तत्परता भी व्यक्त की। 

पीएम मोदी ने उद्धव ठाकरे से भी की बात
इससे पहले पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की और तौकते की स्थिति पर जानकारी मांगी। वहीं, महाराष्ट्र में मुंबई समेत कई शहरों में तौकते के चलते तेज बारिश हुई। इसके चलते एयरपोर्ट को सोमवार शाम तक बंद कर दिया गया। वहीं, लोकल ट्रेनें भी बंद कर दी गईं। 

राजनाथ सिंह ने लिया तैयारियों का जायजा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेनाओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। इस दौरान उन्होंने चक्रवात तौकते से निपटने के लिए सेनाओं द्वारा नागरिकों की सुरक्षा के लिए की जा रहीं तैयारियों और सहायता की समीक्षा की। 

तौकते का कहर: जानिए बड़े अपडेट्स

कर्नाटक: राज्य में तेज बारिश से जुड़ीं घटनाओं से अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 121 गांव भी प्रभावित हुए हैं। राज्य में 547 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। इन्हें राहत शिविरों में रखा जा रहा है। 

मुंबई में 114 किमी की स्पीड से टकराया चक्रवात- ठाकरे
आदित्य ठाकरे ने बताया कि आज चक्रवात 114 किमी की स्पीड से मुंबई तट से टकराया। यह अब तक की सबसे ज्यादा स्पीड है। चक्रवात के चलते कई इलाकों में पानी भर गया। वहीं, काफी पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने लोगों से घरों पर रहने की अपील की। साथ ही बताया कि बीएमसी सड़कों से टूटे पेड़ों को हटाने के काम में जुट गई है। 

- गुजरात में सीएम विजय रुपाणी ने आंशिक लॉकडाउन को  तीन दिन और बढ़ाने का फैसला किया है। यह कल खत्म होने वाला था। 

- गोवा में इंडियन कोस्ट गार्ड शिप समर्थ ने गोवा में 15 मछुआरों का रेस्क्यू किया है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Bengaluru Traffic Crisis: 25 अंडरपास, 35 फ्लाईओवर और 101 स्काईवॉक-क्या खत्म होगा IT सिटी का जाम?
Gold Silver Rate Today: सोना ₹1.50 लाख पार, चांदी में गिरावट-जानिए मुंबई, दिल्ली, चेन्नई के रेट?