मिस इंडिया: क्या वाकई सिर्फ़ एक वर्ग के हाथों में है ताज? 1947 से अबतक की लिस्ट

Published : Aug 25, 2024, 02:13 PM ISTUpdated : Aug 25, 2024, 02:17 PM IST
nandini gupta wins femina miss india 2023

सार

राहुल गांधी ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में दलित-आदिवासी प्रतिनिधित्व पर सवाल उठाए हैं, जिस पर भाजपा ने तंज कसा है। इस बहस के बीच जानिए अब तक किन-किन हसीनाओं ने जीता है मिस इंडिया का खिताब।

Dalit-Tribal representation in Miss India: देशभर में जातीय जनगणना का मुद्दा उठाने वाले राहुल गांधी ने एक नई बहस छेड़ दी है। राहुल गांधी ने मिस इंडिया जैसी सौंदर्य प्रतियोगिताओं में दलित-आदिवासियों का प्रतिनिधित्व नहीं होने का मुद्दा उठाया है। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी ने इस मुद्दे को उठाने पर राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि यह सोच केवल बाल बुद्धि से ही आ सकता है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि केवल "बाल बुद्धि" ही ऐसे मुद्दे उठा सकता। देश में छिड़ी नई बहस के दौरान सबके जेहन में मिस इंडिया विनर्स को लेकर सवाल उठेगा। आईए जानते हैं कि अबतक कौन-कौन मिस इंडिया कांटेस्ट जीत चुका है। इसके पहले जानिए पूरा मामला… 

राहुल गांधी की किस टिप्पणी से नई बहस छिड़ी?

दरअसल, यूपी के प्रयागराज में संविधान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश के दलित-आदिवासी और पिछड़ों के हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भारत 90 प्रतिशत आबादी की भागीदारी के बिना ठीक से काम नहीं कर सकता।

राहुल गांधी ने कहा: मैंने मिस इंडिया की सूची देखी है जिसमें कोई भी दलित, आदिवासी या ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) महिला नहीं है। कुछ लोग क्रिकेट या बॉलीवुड के बारे में बात करेंगे। कोई भी मोची या प्लंबर को नहीं दिखाएगा। यहां तक ​​कि मीडिया के शीर्ष एंकर भी 90 प्रतिशत से नहीं हैं। हम जानना चाहते हैं कि संस्थानों, कॉरपोरेट्स, बॉलीवुड, मिस इंडिया में कितने लोग 90 प्रतिशत से हैं। मैं केवल इतना कह रहा हूं कि 90 प्रतिशत लोगों की भागीदारी नहीं थी और इसकी जांच होनी चाहिए।

किरेन रिजिजू ने कहा-बचकानी हरकत

राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की पहली राष्ट्रपति हैं जो आदिवासी हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओबीसी से हैं और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों से कैबिनेट मंत्रियों की रिकॉर्ड संख्या है। वह मिस इंडिया प्रतियोगिताओं, फिल्मों, खेलों में आरक्षण चाहते हैं! यह केवल 'बाल बुद्धि' का मुद्दा नहीं है, बल्कि उनका उत्साहवर्धन करने वाले लोग भी समान रूप से जिम्मेदार हैं। बचकानी बुद्धि मनोरंजन के लिए अच्छी हो सकती है लेकिन अपनी विभाजनकारी रणनीति में पिछड़े समुदायों का मजाक न उड़ाएं। सरकारें मिस इंडिया का चयन नहीं करती हैं, सरकारें ओलंपिक के लिए एथलीटों का चयन नहीं करती हैं और सरकारें फिल्मों के लिए अभिनेताओं का चयन नहीं करती हैं।

यह है मिस इंडिया के विनर्स की अबतक की लिस्ट…

  • 1947: एस्तेर विक्टोरिया अब्राहम (प्रमिला) - पश्चिम बंगाल
  • 1952: इंद्राणी रहमान - तमिलनाडु
  • 1953: पीस कंवल - पंजाब
  • 1954: लीला नायडू - महाराष्ट्र
  • 1959: फ्लेर एज़िकिएल - महाराष्ट्र
  • 1960: लोना पिंटो - महाराष्ट्र
  • 1961: वेरोनिका लियोनारा टोरकाटो - महाराष्ट्र
  • 1962: फेरील करीम - महाराष्ट्र
  • 1964: मेहर कैस्टेलिनो मिस्त्री - महाराष्ट्र
  • 1965: पर्सिस खंबाटा - महाराष्ट्र
  • 1966: यामिन दाजी - महाराष्ट्र
  • 1967: नय्यारा मिर्ज़ा - नई दिल्ली
  • 1968: अंजुम मुमताज बर्ग - महाराष्ट्र
  • 1969: कविता भंभानी - महाराष्ट्र
  • 1970: वीणा संजानी - महाराष्ट्र
  • 1971: राज गिल - महाराष्ट्र
  • 1972: रूपा सत्यन - महाराष्ट्र
  • 1973: फरजाना हबीब - महाराष्ट्र
  • 1974: शालिनी भवनाथ ढोलकिया - महाराष्ट्र
  • 1975: मीनाक्षी कुरपद - महाराष्ट्र
  • 1976: नैना सुधीर बासलवर - उत्तर प्रदेश
  • 1977: नलिनी विश्वनाथन - तमिलनाडु
  • 1978: आलमजीत कौर चौहान - पंजाब
  • 1979: स्वरूप संपत - महाराष्ट्र
  • 1980: संगीता बिजलानी - महाराष्ट्र
  • 1981: रचिता कुमार - महाराष्ट्र
  • 1982: पामेला सिंह - नई दिल्ली
  • 1983: रेखा हांडे - कर्नाटक
  • 1984: जूही चावला - पंजाब
  • 1985: सोनू वालिया - पंजाब
  • 1986: मेहर जेसिया - महाराष्ट्र
  • 1987: प्रियदर्शिनी प्रधान - महाराष्ट्र
  • 1988: डॉली मिन्हास - पंजाब
  • 1989/1990: सुज़ैन सबलोक - महाराष्ट्र
  • 1991: क्रिस्टाबेल होवी - तमिलनाडु
  • 1992: मधु सप्रे - महाराष्ट्र
  • 1993: नम्रता शिरोडकर - महाराष्ट्र
  • 1994: सुष्मिता सेन - नई दिल्ली
  • 1995: मनप्रीत बरार - नई दिल्ली
  • 1996: संध्या चिब - कर्नाटक
  • 1997: नफीसा जोसेफ - कर्नाटक
  • 1998: लिमाराइना डी' सूजा - कर्नाटक
  • 1999: गुल पनाग - पंजाब
  • 2000: लारा दत्ता - कर्नाटक
  • 2001: सेलीना जेटली - पश्चिम बंगाल
  • 2002: नेहा धूपिया - नई दिल्ली
  • 2003: निकिता आनंद - नई दिल्ली
  • 2004: तनुश्री दत्ता - झारखंड
  • 2005: अमृता थापर - पंजाब
  • 2006: नेहा कपूर - नई दिल्ली
  • 2007: सारा जेन डियास - कर्नाटक
  • 2008: पार्वती ओमनाकुट्टन - केरल
  • 2009: पूजा चोपड़ा - महाराष्ट्र
  • 2010: मानस्वी ममगई - उत्तराखंड
  • 2011: कनिष्ठा ढांकर - हरियाणा
  • 2012: वान्या मिश्रा - पंजाब
  • 2013: नवनीत कौर ढिल्लों - पंजाब
  • 2014: कोयल राणा - नई दिल्ली
  • 2015: अदिति आर्य - नई दिल्ली
  • 2016: प्रियदर्शिनी चटर्जी - असम
  • 2017: मानुषी छिल्लर - हरियाणा
  • 2018: अनुकीर्ति वास - तमिलनाडु
  • 2019: सुमन राव - राजस्थान
  • 2021: मानसा वाराणसी - तेलंगाना
  • 2022: सिनी शेट्टी - कर्नाटक
  • 2023: नंदिनी गुप्ता - राजस्थान

यह भी पढ़ें:

क्या 'BNS 479' विचाराधीन कैदियों के लिए 'न्याय' की नई किरण है?

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

अब बदलेगा भारत के इस राज्य का नाम, जानिए परिवर्तन की पूरी कहानी और केंद्र सरकार की मंजूरी
Delhi Airport Emergency: बाल-बाल बचे 150 यात्री! स्पाइसजेट फ्लाइट SG121 का इंजन फेल, क्या था कारण?