मन की बात में पीएम मोदी ने दिया देशवासियों को संदेश, कही ये बड़ी बात

Published : Aug 25, 2024, 01:53 PM IST
pm modi man ki baat

सार

पीएम मोदी ने आज मन की बात में युवाओं के लिए स्पेस सेक्टर रिफॉर्म से लेकर चंद्रयान तक की बात की। जानें मन की बात में पीएम मोदी के 10 जरूरी मुद्दे।

नेशनल न्यूज। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज देश वासियों से मन की बात कही। यह उनका 113वां 'मन की बात' कार्यक्रम था। इसमें उन्होंने देशवासियों चंद्रयान 3 और अंतरिक्ष के मिशन की बातों के साथ युवा पीढ़ी के लिए स्पेस सेक्टर रिफॉर्म तक की बातें की। जानें कार्यक्रम में कही गई पीएम की 10 जरूरी बातें…

स्पेस सेक्टर में युवाओं के लिए मौका
भारत आज चांद तक पहुंच गया है। 21वीं सदी का भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। यह विकसित भारत की नींव को अभी से मजबूत बनाते चल रहा है। 23 अगस्त को हमने अंतरिक्ष की उपलब्धियों के चलते नेशनल स्पेस डे भी मनाया था। इसी दिन पिछले साल चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचकर देश का नाम बढ़ाया था। पीएम ने कहा कि आज अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी युवाओं के लिए काफी अवसर हैं। स्पेस सेक्टर रिफार्म युवाओं के लिए लाभदायक है। 

पढ़ें पीएम मोदी का ऐतिहासिक यूक्रेन दौरा क्यों रहा खास, जानें 10 महत्वपू्र्ण बातें

पर्यावरण को बढ़ाना देने पर चर्चा
पीएम ने कहा कि हमारा देश पर्यावरण संरक्षण के क्षेेत्र में भी लगातार काम कर रहा है।  कई सारी स्टार्ट अप टीम भी इस बढ़ावा देने के लिए प्रयास में जुटी हुई हैं। Econscious नाम की एक टीम तो ऐसी है जो प्लास्टि वेस्ट का प्रयोग इको फ्रेंडली प्रोडक्ट बनाने में भी कर रही है। यह निश्चित ही एक नए युग का आगाज है।

युवाओं को पॉलिटिकल सिस्टम से जोड़ने की बात
पीएम मोदी ने बिना पॉलिटिकल बैकग्राउंड वाले एक लाख युवाओं को राजनीति से जोड़ने की बात कही। मेरी इस बात कर कई सारी प्रतिक्रियाएं भी आई हैं। इससे ये बात सामने आती है कि राजनीति के क्षेत्र में आने की इच्छा कई सारे युवाओं में है बस उन्हें बेहतर अवसर और मार्गदर्शन की तलाश है। इस प्रयास से ऐसे युवा भी राजनीति में आगे बढ़ सकेंगे जिनके बापदादा का इस क्षेत्र से कोई लेना जेना नहीं था। उनका जोश और विचार देश को आगे ले जाएगा। 

घर की छत से लेकर डेस्कटॉप तक तिरंगा 
पीेएम मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान की सफलता का भी जिक्र किया। कहा, ये अभियान नहीं बल्कि देश प्रेम की मशाल बनकर उभरा है। 15 अगस्त पर घर की छत, दुकान, मोबाइल स्क्रीन से लेकर डेस्कटाप और सोशल मीडिया पर लगी फोटो तक में तिरंगा ही नजर आया था। यह भारतवासियों के देश के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना को दर्शाता है।

संस्कृत भाषा पर लगातार हो रहे रिसर्च
भारत में 19 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इसी दिन विश्व संस्कृति दिवस भी मनाया गया। संस्कृत भाषा सभी भाषाओं की गुरु है। इसी से सभी भाषाएं इजाद हुई हैं। देश-विदेश में संस्कृत के प्रति लोगों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है। दुनिया के कई देशों में संस्कृत भाषा को लेकर कई प्रकार के रिसर्च और एनालिसिस किए जा रहे हैं।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला