दमोह लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024: भाजपा की जीत बरकरार, राहुल सिंह लोधी 4 लाख+ वोटों से जीते

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने मप्र की दमोह सीट पर राहुल सिंह लोधी (Rahul Singh Lodhi) को उम्मीदवार बनाया था, जबकि कांग्रेस ने यहां से तरबर सिंह लोधी (Tarbar Singh Lodhi Bantu Bhaiya) को टिकट दिया था।

Gagan Gurjar | Published : Jun 1, 2024 1:04 PM IST / Updated: Jun 04 2024, 05:50 PM IST

DAMOH Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में मप्र की दमोह संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी के राहुल सिंह लोधी (Rahul Singh Lodhi) ने 406426 के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 709768 वोट मिले, जबकि कांग्रेस ने यहां से तरबर सिंह लोधी (Tarbar Singh Lodhi Bantu Bhaiya) को टिकट दिया था, जिन्हें 303342 वोट प्राप्त हुए।

दमोह लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

Latest Videos

- 1989 से 2019 तक, 9 बार से दमोह की जनता बीजेपी को बना रही किंग

- 2019 में भाजपा के प्रहलाद सिंह पटेल को मिला आर्शीवाद, प्रॉपर्टी 4cr. थी

- BJP के प्रहलाद सिंह पटेल ने 2014 के चुनाव में दमोह सीट पर किया कब्जा

- 2014 में प्रहलाद सिंह पटेल के पास कुल प्रॉपर्टी 3 करोड़ थी, कर्ज 1 करोड़

- दमोह चुनाव 2009 का रिजल्ट भाजपा कैंडीडेट शिवराज भैया के पक्ष में था

- 12वीं तक पढ़े शिवराज भैया के पास 2009 में कुल दौलत 89 लाख रु. थी

- 2004 के लोकसभा चुनाव में दमोह सीट भाजपा के चंद्रभान भैया ने जीता था

- 8वीं पास चंद्रभान भैया ने 2004 में अपनी कुल संपत्ती 1 करोड़ घोषित की थी

नोटः लोकसभा चुनाव 2019 में दमोह सीट पर कुल वोटर 1768777 थे, जबकि 2014 में यह संख्या 1651614 थी। मप्र की दमोह सीट पर 2019 में कमल का फूल खिला था। जनता ने बीजेपी प्रत्याशी प्रहलाद सिंह पटेल को अपना नेता चुना था। 704524 वोट पाकर प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप सिंह को हराया था। उन्हें 351113 वोट मिला था। वहीं, लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान दमोह सीट पर बीजेपी का कब्जा था। प्रहलाद सिंह पटेल को 513079 वोट, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह को 299780 वोट मिला था।

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts