मुकुल रॉय के टीएमसी में शामिल होने के 1 दिन बाद BJP के राजीव बनर्जी ने की TMC नेता से मुलाकात

Published : Jun 12, 2021, 09:37 PM IST
मुकुल रॉय के टीएमसी में शामिल होने के 1 दिन बाद BJP के राजीव बनर्जी ने की TMC नेता से मुलाकात

सार

प बंगाल में मुकुल रॉय के बाद क्या और भी भाजपा नेता टीएमसी में शामिल होंगे ? शनिवार को भाजपा नेता राजीव बनर्जी ने टीएमसी नेता कुनाल घोष से मुलाकात कर इन चर्चाओं को एक बार फिर बल दे दिया। कुनाल घोष टीएमसी के राज्य महासचिव हैं।   

कोलकाता. प बंगाल में मुकुल रॉय के बाद क्या और भी भाजपा नेता टीएमसी में शामिल होंगे ? शनिवार को भाजपा नेता राजीव बनर्जी ने टीएमसी नेता कुनाल घोष से मुलाकात कर इन चर्चाओं को एक बार फिर बल दे दिया। कुनाल घोष टीएमसी के राज्य महासचिव हैं। 

हालांकि, भाजपा नेता राजीव बनर्जी ने इस मुलाकात को शिष्टाचार करार दिया। उन्होंने कहा, यह मुलाकात राजनीतिक नहीं है। मेरी कुणाल घोष से तृणमूल कांग्रेस में जाने की कोई बात नहीं हुई है। मैं अभी भी भाजपा में हूं। वहीं, कुनाल घोष ने भी इसे शिष्टाचार भेंट करार दिया। 

मुकुल रॉय के फैसले पर क्या बोले बनर्जी
वहीं, जब राजीव बनर्जी ने मुकुल रॉय के फैसले को लेकर  पूछा गया, तो उन्होंने कहा, यह उनका फैसला है, मुझे इस  पर कुछ नहीं कहना। 

राजीव बनर्जी ममता सरकार में मंत्री रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले वे टीएमसी से भाजपा में आए थे। राजीव बनर्जी उन 5 नेताओं में से एक थे, जिन्होंने जनवरी में अमित शाह की उपस्थिति में दिल्ली में भाजपा ज्वॉइन की थी। 

टीएमसी में शामिल हुए मुकुल रॉय
बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय शुक्रवार को टीएमसी में शामिल हो गए। मुकुल रॉय पहले भी टीएमसी में थे और ममता के करीबी माने जाते थे। वे 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?