
नई दिल्ली। देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र (North-East) के छात्रों ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलकर उनको राखी बांधा। छात्रों ने देश की राष्ट्रपति को राखी बांधने के साथ उनको आशीर्वाद लिया। देहरादून के प्रसिद्ध आदिवासी स्कूल आईटीटी दून संस्कृति विद्यालय (ITITi Doon Sanskriti Vidyalay) का राष्ट्रपति भवन तक नेतृत्व पूर्व सांसद तरुण विजय और प्रधानाचार्य वंदना बिष्ट ने की। राष्ट्रपति मुर्मु ने बच्चों के प्यार स्वरूप बांधी गई राखी के बाद उनको आशीर्वाद के साथ गिफ्ट भी दिया। मिठाइयों खिलवायी।
अटल बिहारी बाजपेयी ने किया था उद्घाटन
देहरादून स्थित इस आदिवासी स्कूल का उद्घाटन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने किया था। यहां पढ़ने वाले पूर्वोत्तर के आदिवासी छात्रों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के लिए हैंडमेड राखियां बनाई थी। इन बच्चों ने पूर्व सांसद तरुण विजय और प्रधानाचार्य वंदना बिष्ट के साथ राष्ट्रपति भवन में पहुंचकर उनसे मुलाकात की। बच्चों ने राष्ट्रपति को राखियां बांधी। राष्ट्रपति ने मिठाई खिलाया और आशीर्वाद दिया। श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बच्चों को आशीर्वाद स्वरूप उपहार भी दिए।
विभिन्न क्षेत्रीय संस्कृतियों को दर्शा रहे थे ये बच्चे
अरूणाचल प्रदेश के आदिवासी टोपी, असमिया और त्रिपुरा के परिधानों को प्रदर्शित करने वाले बच्चे आकर्षण का केंद्र थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनके साथ स्नेह और आशीर्वाद से समझाया। उनको प्रेरित किया। राष्ट्रपति ने बच्चों को भविष्य में बेहतर करने के लिए शुभकामनाएं दी। बच्चों में कई उत्तराखंड जनजातियों का भी प्रतिनिधित्व था।
यह भी पढ़ें:
Har Ghar Tiranga: तस्वीरों में देखिए कैसे बच्चों में रम गए मोदी, सबको अपने हाथों से दिया तिरंगा
नीतीश कुमार को समर्थन देने के बाद तेजस्वी का बड़ा आरोप- गठबंधन वाली पार्टी को खत्म कर देती है BJP
क्या नीतीश कुमार की JDU छोड़ेगी NDA का साथ? या महाराष्ट्र जैसे हालत की आशंका से बुलाई मीटिंग
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.