
नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ। इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं को सलाह दी, जिसपर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भड़क उठीं। स्मृति ईरानी ने पूछा, क्या आप महिलाओं को सक्षम नहीं समझते।
दरअसल, केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, सभी महिलाओं से खास अपील - जैसे आप घर की जिम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलायें वोट डालने जरूर जाएं और अपने घर के पुरुषों को भी ले जाएं। पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा?
स्मृति ईरानी ने यूं दिया जवाब
स्मृति ईरानी ने कहा, आप क्या महिलाओं को इतना सक्षम नहीं समझते की वे स्वयं निर्धारित कर सके किसे वोट देना है?
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.