अरविंद केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन के खर्च की होगी जांच, गृह मंत्रालय का देश की टॉप एजेंसी को आदेश

Published : Jun 27, 2023, 06:02 PM ISTUpdated : Jun 27, 2023, 07:28 PM IST
Arvind Kejriwal

सार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के उस पत्र के बाद ऑडिट का आदेश दिया है जिसमें भारी अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है।

Arvind Kejriwal bungalow renovation: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन पर हुए खर्च की जांच की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ऑडिट के लिए आदेश दिया है। उप राज्यपाल के अनुरोध के बाद गृह मंत्री ने कार्रवाई की है। LG वीके सक्सेना ने अरविंद केजरीवाल के बंगले पर हुए खर्च की ऑडिट कराने की मांग की थी। उन्होंने पत्र में लिखा था कि मुख्यमंत्री के आवास पर हुए खर्च का सीएजी जांच कराया जाना आवश्यक है।

अरविंद केजरीवाल बोले-बीजेपी की हताशा, निराशा और तानाशाही को किया उजागर

गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले पर हुए खर्च की सीएजी जांच के आदेश पर उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं हुई है। बीजेपी की केंद्र सरकार हताशा, निराशा में है। सीएजी जांच तानाशाही को उजागर करता है। दिल्ली में लगातार चुनावी हार से हताश भाजपा न केवल ईमानदार सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी, साजिश रचते हुए दिल्ली की गद्दी को पर्दे के पीछे से हथियाने में लगी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी एजेंसियों का दुरुपयोग कर राजनीतिक विरोधियों को ठिकाने लगा रही है।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Assembly Election 2026: मार्च में तारीखों का ऐलान संभव, अप्रैल में हो सकती है बंगाल-असम समेत इन 5 राज्यों में वोटिंग
Modi-Macron Meeting: मोदी-मैक्रों की मुंबई में बैठक, 3.25 लाख करोड़ की डील संभव, भारत को मिलेंगे 114 राफेल