
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। केजरीवाल पहले जेल से नहीं बाहर आ पा रहे थे और जब बाहर आए तो स्वाती मालीवाल का मामला सिर पर आ गया। अब वह चुनाव की तैयारियों के बीच इसमें फंस गए हैं। मामले में सीएम के पीए बिभव कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पांच दिन की रिमांड भी मिल गई है। इस बीच अरविंद केजरीवाल ने आज पार्टी कार्यालय में सभा के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी आम आदमी पार्टी को खत्म करने के मिशन पर हैं।
केजरीवाल ने बताया आप को खत्म करने का बनाया है तीन प्लान
पीएम मोदी आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने तीन प्लान तैयार कर रखे हैं। पहला ये कि हमारे सारे नेताओं को जेल में डाल दिया जाएगा। इसके बाद दूसरा प्लान ये हैं कि हमारे सभी खातों को सीज कर दिया जाएगा। तीसरा, हमारे पार्टी का दफ्तर खाली कराएंगे। इसके जरिए वो आप को खत्म करना चाह रहे हैं।
पढ़ें अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार, कितने पढ़े-लिखे, फैमिली में कौन-कौन
केजरीवाल बोले- पहना दो हथकड़ी, हम डरने वाले नहीं
केजरीवाल ने कहा है कि पीएम मोदी हम सबको जेल में डाल देना चाहते हैं। हमें हथकड़ी पहनाना चाहते हैं लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। हर चुनौतियों से लड़कर आज भी पार्टी के लोग भाजपा और मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ डट कर खड़े हैं। उन्हें लगता है कि ये तो छोटी सी पार्टी है लेकिन शायद वे नहीं जानते ये 140 करोड़ लोगों की पार्टी है।
भाजपा कार्यालय जा आप ब्रिगेड को पुलिस ने लौटाया
केजरीवाल ब्रिगेड आज बिभव कुमार की गिरफ्तारी के मामले में भाजपा कार्यालय की ओर कूच किया। इस दौरान बीजेपी दफ्तर के सामने विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम था। काफी संख्या में आप कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच में रोक दिया। प्रदर्शन न करने देने पर आप सदस्य और कार्यकर्ता वापस लौट गए।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.