
आम आदमी पार्टी। दिल्ली में आज शुक्रवार (8 मार्च) से आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पार्टी मुख्यालय में घोषित उम्मीदवारों और पार्टी नेताओं के साथ लोकसभा अभियान की शुरुआत करेंगे। इसकी जानकारी पार्टी के तरफ से एक अधिसूचना में जारी कर के दी गई।आम आदमी पार्टी ने 2024 में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का खुलासा पहले ही कर चुकी है। संसदीय मामलों की समिति के अनुसार AAP ने कांग्रेस के साथ मिलकर 4-3 के सीटों पर समझौते के तहत उम्मीदवारों की घोषणा की है।
AAP ने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए सोमनाथ भारती को नई दिल्ली से, महाबल मिश्रा को श्चिमी दिल्ली से, कुलदीप कुमार मोनू को पूर्वी दिल्ली से और सही राम पहलवान को दक्षिणी दिल्ली से और सुशील गुप्ता कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। कुरुक्षेत्र हरियाणा की एक मात्र ऐसी सीट है, जिस पर AAP लोकसभा चुनाव लड़ेगी।
आम आदमी पार्टी की योजनाएं
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार आगामी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के इरादे से जोर-शोर से प्रचार प्रसार में जुटने वाली है। उनका लक्ष्य है कि पार्टी सभी के सभी सीटों पर जीत हासिल करे। इसके लिए सीएम केजरीवाल ने कई तरह के चुनावी योजनाओं को भी पेश किया है, जिसमें 18 साल की महिलाओं और उसे ज्यादा उम्र की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने की स्कीम शामिल है।
इसके अलावा दिल्ली सरकार वन टाइम सेटलमेंट बिल को भी विधानसभा में पेश करना चाहती है, जिसके तहत दिल्ली के लोग एक बार बकाया पानी के बिल को खत्म कर सकते हैं। हाल ही में दिल्ली सरकार ने जारी बजट में मुफ्त बिजली योजना को अगले साल 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.