लोकसभा चुनाव 2024: पश्चिम बंगाल से मोहम्मद शमी को चुनावी मैदान में उतार सकती है भाजपा, दिया ऑफर

Published : Mar 08, 2024, 10:47 AM ISTUpdated : Mar 08, 2024, 11:02 AM IST
Mohammad Shami

सार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की ओर से मोहम्मद शमी को पश्चिम बंगाल से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर मिला है। 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी करने वाली है। इस बीच सूत्रों से खबर मिली है कि पार्टी पश्चिम बंगाल से क्रिकेटर मोहम्मद शमी को चुनावी मैदान में उतार सकती है।

मोहम्मद शमी रणजी ट्रॉफी में पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह घरेलू क्रिकेट भी पश्चिम बंगाल से खेलते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेतृत्व ने शमी को चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। हालांकि अभी शमी ने इस संबंध में क्या फैसला लिया है यह जानकारी सामने नहीं आई है। वर्तमान में शमी आराम कर रहे हैं। हाल ही में उनकी सर्जरी हुई थी। शमी द्वारा सर्जरी कराए जाने की जानकारी देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की थी।

वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी ने किया था शानदार प्रदर्शन

मोहम्मद शमी ने ODI वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद से वह क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। वर्ल्ड कप में शमी ने सात मैचों में 10.70 की औसत और 12.20 की स्ट्राइक रेट से 24 विकेट लेकर टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने में मदद की थी। फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पीएम मोदी भारतीय टीम के खिलाड़ियों से मिले थे और उन्हें सांत्वना दी थी।

प्रधानमंत्री ने सनसनीखेज प्रदर्शन के लिए मोहम्मद शमी की तारीफ की थी और उन्हें गले लगाया था। भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शमी की मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी हुई थी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी कि अमरोहा जिले में स्थित मोहम्मद शमी के गांव में एक क्रिकेट स्टेडियम बनवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- केरल के वायनाड से एक बार फिर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है कांग्रेस

अल्पसंख्यक बहुल सीट से मोहम्मद शमी को उतार सकती है भाजपा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेताओं और शमी के बीच लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर बात हुई है। बातचीत पॉजिटिव रही है। भाजपा ने शमी से कहा है कि वह उन्हें पश्चिम बंगाल के अल्पसंख्यक बहुल सीट से उतारना चाहती है। भाजपा सूत्रों के अनुसार प्राथमिक फोकस शमी को बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारना है। संदेशखाली गांव इसी लोकसभा क्षेत्र में है।

यह भी पढ़ें- 'कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे पंजाब के CM भगवंत मान', INC नेता नवजोत सिंह सिद्धू का दावा

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग
भारत आने वाले हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप! जानें कब