पीएम मोदी ने 'देखो अपना देश पीपल्स चॉइस 2024' पर्यटन पहल का किया अनावरण, 6,400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं की शुरू

देखो अपना देश पीपल्स चॉइस 2024 के माध्यम से लोग अनजान पर्यटन आकर्षणों और जीवंत सीमावर्ती गांवों समेत कल्याण पर्यटन, विवाह पर्यटन जैसे अन्य स्थानों के रूप में छिपे हुए पर्यटन खोजने में मददगार साबित हो सकता है।

sourav kumar | Published : Mar 8, 2024 2:40 AM IST / Updated: Mar 08 2024, 08:14 AM IST

जम्मू-कश्मीर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 मार्च को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पहली राष्ट्रव्यापी पहल 'देखो अपना देश पीपल्स चॉइस 2024' का अनावरण किया। इस पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण का उद्देश्य नागरिकों के साथ सबसे पसंदीदा पर्यटक आकर्षणों की पहचान करना है। इसके साथ ही पांच पर्यटन श्रेणियों में धारणाओं को समझना है, जिसमें सांस्कृतिक और विरासत,प्रकृति और वन्य जीवन, साहसिक और आध्यात्मिक सहित अन्य श्रेणियों को समझना है। अन्य श्रेणी वह है जहां कोई अपने व्यक्तिगत पसंदीदा के लिए वोट कर सकता है।

देखो अपना देश पीपल्स चॉइस 2024 के माध्यम से लोग अनजान पर्यटन आकर्षणों और जीवंत सीमावर्ती गांवों समेत कल्याण पर्यटन, विवाह पर्यटन जैसे अन्य स्थानों के रूप में छिपे हुए पर्यटन खोजने में मददगार साबित हो सकता है। PMO के बयान के अनुसार मतदान अभ्यास भारत सरकार के नागरिक सहभागिता पोर्टल MyGov प्लेटफॉर्म पर आयोजित किया जा रहा है। वहीं पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों को अतुल्य भारत के राजदूत बनने और भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 'चलो इंडिया ग्लोबल डायस्पोरा अभियान' भी लॉन्च किया।

PM मोदी का चलो इंडिया ग्लोबल डायस्पोरा अभियान

चलो इंडिया ग्लोबल डायस्पोरा अभियान प्रधानमंत्री के आह्वान पर शुरू किया गया है, जिसमें उन्होंने भारतीय प्रवासी सदस्यों से कम से कम पांच गैर-भारतीय मित्रों को भारत की यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया था। बयान में कहा गया है कि 3 करोड़ से अधिक प्रवासी भारतीयों के साथ, भारतीय प्रवासी सांस्कृतिक राजदूत के रूप में कार्य करते हुए भारतीय पर्यटन के लिए एक शक्तिशाली उत्प्रेरक के रूप में काम कर सकते हैं। 

वहीं इससे पहले पीएम मोदी ने अपने जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान 6,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की भी शुरुआत की चलो इंडिया ग्लोबल डायस्पोरा अभियान इसके तहत मोदी ने जम्मू-कश्मीर में कृषि-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए लगभग 5,000 करोड़ रुपये का समग्र कृषि विकास कार्यक्रम राष्ट्र को समर्पित किया। बता दें कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद प्रधानमंत्री की यह पहली कश्मीर यात्रा है, जिसे अप्रैल-मई में होने वाले संभावित लोकसभा चुनाव से पहले महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: केरल के वायनाड से एक बार फिर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है कांग्रेस

Share this article
click me!