केरल के वायनाड से एक बार फिर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है कांग्रेस

Published : Mar 08, 2024, 07:28 AM ISTUpdated : Mar 08, 2024, 10:01 AM IST
INC METTING

सार

दिल्ली में कल पार्टी मुख्यालय में लोकसभा सीटों की चर्चा को लेकर बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल हुए।

लोकसभा चुनाव 2024। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने गुरुवार (7 मार्च) को उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने बैठक की। हालांकि, बैठक के पहले दिन कोई भी सूची जारी नहीं की गई। इसकी वजह से सीटों को लेकर सस्पेंस अब भी बाकी है। लेकिन सूत्रों की मानें तो कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज शुक्रवार (8 मार्च) को जारी कर सकती है।

दिल्ली में कल पार्टी मुख्यालय में लोकसभा सीटों की चर्चा को लेकर बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल हुए। इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी शामिल होना था। हालांकि, वो  जयपुर में पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में व्यस्त होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हो पाए।

 

 

वहीं केरल में पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी ने वायनाड सीट के लिए राहुल गांधी का नाम सुझाया है। सूत्रों ने कहा कि पूरी संभावना है कि राहुल गांधी, जो वायनाड से मौजूदा सांसद हैं, फिर से इस सीट से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ने के अलावा अपने पुराने क्षेत्र अमेठी में लौटेंगे या नहीं।

कांग्रेस की पहली लिस्ट में संभावित उम्मीदवार

कांग्रेस की बैठक के बाद भी इस बात पर अनिश्चितता बनी हुई है कि क्या कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राजनीतिक शुरुआत करेंगी। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच एक मजबूत भावना है, जो चाहते हैं कि प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया गांधी द्वारा राज्यसभा चुनाव लड़ने के लिए सीट खाली करने के बाद रायबरेली से चुनाव लड़ें। 

वहीं कांग्रेस की तरफ से जारी होने वाले पहली उम्मीदवारों की लिस्ट में संभावित नामों की बात करें तो तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर के फिर से इस सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है। 

छत्तीसगढ़ से कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव से, ताम्रध्वज साहू को दुर्ग से, ज्योत्सना महंत को कोरबा से और शिव डेहरिया को जांजगीर-चांपा सीट से मैदान में उतार सकती है। इन सब के बीच कर्नाटक के 4-5 लोकसभा सीटों को लेकर उम्मीदवारों का फैसला अभी भी शीर्ष नेतृत्व द्वारा नहीं किया गया है।

दिल्ली के सीटों पर की गई चर्चा

सूत्रों के मुताबिक बैठक में कांग्रेस का गढ़ रही गुलबर्गा सीट पर चर्चा नहीं हुई, जबकि ऐसी खबरें थीं कि मल्लिकार्जुन खड़गे के दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि टिकट की दौड़ में सबसे आगे हैं। वहीं दिल्ली कांग्रेस यूनिट ने सात लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की एक लंबी सूची पेश की है, जिन पर विचार किया जाना है। 

आलाकमान ने दिल्ली यूनिट को कुछ नामों को शॉर्टलिस्ट करने और अंतिम मंजूरी के लिए वापस आने को कहा। चांदनी चौक सीट के लिए जेपी अग्रवाल, संदीप दीक्षित और अलका लांबा के नाम पर चर्चा हुई। उत्तर पूर्वी दिल्ली से अरविंदर सिंह लवली और अनिल चौधरी का नाम सामने आया है। उत्तर पश्चिमी दिल्ली से राजकुमार चौहान और उदित राज के नाम पर विचार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:' कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे पंजाब के CM भगवंत मान', INC नेता नवजोत सिंह सिद्धू का दावा

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह
डिफेंस बजट 1 लाख करोड़ बढ़ा, फिर भी इन 3 देशों से पीछे है भारत