Arvind Kejriwal Arrest: ईडी लॉकअप में कटेगी केजरीवाल की रात, जानें कब-कब मिला समन

ED ने दिल्ली शराब नीति केस में गुरुवार 21 मार्च की रात अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें रात 11 बजे ईडी दफ्तर ले जाया गया। गिरफ्तारी से पहले ईडी ने दिल्ली के सीएम को 9 बार समन किया, लेकिन वो एक बार भी पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे। 

Ganesh Mishra | Published : Mar 21, 2024 7:05 PM IST / Updated: Mar 22 2024, 12:36 AM IST

Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली शराब नीति केस में गुरुवार 21 मार्च की रात को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार शाम 7 बजे ईडी की टीम केजरीवाल के घर 10वां समन और सर्च वारंट लेकर पहुंची थी। 2 घंटे तक चली पूछताछ के बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर रात करीब 11 बजे ईडी दफ्तर ले जाया गया। बता दें कि केजरीवाल की रात ईडी लॉकअप में ही कटेगी। 

जानें कब-कब ED ने केजरीवाल को भेजा समन

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पहले ईडी ने उन्हें 9 बार समन भेजा। उन्हें 10वीं बार समन भेजते हुए 21 मार्च को बुलाया था, लेकिन वे हाजिर नहीं हुए।

- पहला समन - 2 नवंबर, 2023

केजरीवाल को ईडी ने पहला समन 2 नवंबर, 2023 को भेजा था। लेकिन वो पेश नहीं हुए।

- दूसरा समन - 21 नवंबर, 2023

ईडी की ओर से केजरीवाल को दूसरा समन 19 दिन बाद ही 21 नवंबर, 2023 को भेजा गया।

- तीसरा समन - 3 जनवरी, 2024

केजरीवाल को ईडी ने तीसरा समन 3 जनवरी, 2024 को भेजा। हालांकि, नए साल में भी वो पेश नहीं हुए।

- चौथा समन - 18 जनवरी, 2024

15 दिन बाद ही ईडी ने 18 जनवरी, 2024 को केजरीवाल को पेश होने के लिए चौथा समन भेजा। इस बार भी वो नहीं गए।

- पांचवा समन - 2 फरवरी, 2024

14 दिन बाद ईडी ने 2 फरवरी को एक बार फिर केजरीवाल को पांचवी बार समन किया। इस बार भी वो पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे।

- छठा समन - 19 फरवरी, 2024

19 फरवरी, 2024 को ईडी ने केजरीवाल को छठी बार समन किया। दिल्ली के सीएम इस बार भी नहीं पहुंचे।

- सातवां समन - 26 फरवरी, 2024

केजरीवाल को ईडी द्वारा सातवीं बार 26 फरवरी को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया।

- आठवां समन - 4 मार्च, 2024

अरविंद केजरीवाल को ईडी ने आठवीं बार 4 मार्च को समन भेजा। इस बार भी वो पेश नहीं हुए।

- नौवां समन - 17 मार्च, 2024

दिल्ली के CM केजरीवाल को ED ने नौवीं बार 17 मार्च को समन किया। लेकिन वो फिर पूछताछ के लिए नहीं गए।

- दसवां समन और गिरफ्तारी - 21 मार्च, 2024

ED 21 मार्च, 2024 को 10वीं बार समन लेकर सीधे केजरीवाल के निवास पर पहुंची। इस दौरान 2 घंटे तक चली पूछताछ के बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया।

किस मामले में हुई केजरीवाल की गिरफ्तारी

बता दें कि अरविंद केजरीवाल को भी दिल्ली के शराब नीति केस में अरेस्ट किया गया है। इस मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया 13 महीने और AAP नेता संजय सिंह 6 महीने से जेल में हैं। इसके अलावा दिल्ली के पूर्व हेल्थ मिनिस्टर सत्येन्द्र जैन पहले से ही मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल की सजा काट रहे हैं।

क्या है दिल्ली शराब नीति?

तीन साल पहले 22 मार्च, 2021 को दिल्ली के तत्कालीन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने नई शराब नीति की घोषणा की थी। इसके बाद उसी साल 17 नवंबर, 2021 को नई शराब नीति लागू कर दी गई थी। नई शराब नीति आने के बाद शराब की दुकानें प्राइवेट हाथों में चली गईं। इसे लाने के पीछे सरकार का तर्क था कि इससे भ्रष्टाचार और माफिया राज खत्म होगा। साथ ही सरकार के राजस्व में भी इजाफा होगा। हालांकि, शुरुआत से ही नई शराब नीति विवादों में फंस गई। बाद में 28 जुलाई 2022 को सरकार ने नई शराब नीति रद्द कर फिर पुरानी पॉलिसी लागू कर दी।

ये भी देखें : 

केजरीवाल ही नहीं, सत्ता में आने के बाद AAP के ये 11 नेता भी गए जेल

Read more Articles on
Share this article
click me!