Delhi Flood: सीएम केजरीवाल के घर तक आया बाढ़ का पानी, मेट्रो स्टेशन बंद, पीने के पानी की सप्लाई बाधित

Published : Jul 13, 2023, 12:28 PM ISTUpdated : Jul 13, 2023, 12:30 PM IST
Delhi Flood News

सार

यमुना नदी का जलस्तर (Yamuna Water level) बढ़ने के चलते दिल्ली के नए इलाकों में बाढ़ का पानी भर रहा है। सीएम केजरीवाल के घर और ऑफिस तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। पीने के पानी की सप्लाई बाधित हुई है।

नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर (Yamuna Water level) बढ़ रहा है। यह गुरुवार को 208.46 मीटर तक पहुंच गया। इस बीच बाढ़ का पानी दिल्ली में भर रहा है। पहले यमुना के पास के निकले इलाकों में पानी भरा था, लेकिन अब यह मुख्य शहर तक पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास और ऑफिस तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। बाढ़ के चलते पीने के पानी की सप्लाई भी बाधित हुई है। एक मेट्रो स्टेशन को बंद करना पड़ा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

सीएम केजरीवाल ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौड़ा किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ के चलते वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स को बंद करना पड़ा है। इसके चलते दिल्ली के कुछ हिस्सों में पीने के पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। सीएम ने कहा, "मैं लोगों से अनुरोध करना चाहूंगा कि अगर बहुत जरूरी न हो तो बाहर न निकलें और वर्क फ्रॉम होम करें। हमने बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूल बंद कर दिए हैं। राहत शिविरों में सभी सुविधाएं मुहैया कराने की कोशिश कर रहे हैं। सीडब्ल्यूसी की भविष्यवाणी के अनुसार (यमुना नदी का जल स्तर) आज दोपहर 3-4 बजे तक चरम पर पहुंच जाएगा और फिर नीचे जाना शुरू हो जाएगा।"

दिल्ली में बाढ़ के चलते यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन बंद

यमुना के जल स्तर में वृद्धि के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके मंत्रिमंडल और अन्य सीनियर अधिकारियों के घर और ऑफिस में बाढ़ का पानी भर गया है। दिल्ली सचिवालय में गुरुवार को बाढ़ का पानी भर गया। राजघाट से दिल्ली सचिवालय तक की सड़क पर भी पानी भर गया है। कश्मीरी गेट और पुराना लोहे का पुल के बीच रिंग रोड पर पानी भर गया है। यह सड़क बंद है।

बाढ़ प्रभावित हैं दिल्ली के ये इलाके

मठ बाजार, यमुना बाजार, गढ़ी मांडू, गीता घाट, विश्वकर्मा कॉलोनी, खड्डा कॉलोनी, पुराने रेलवे ब्रिज के पास नीली छतरी मंदिर के आसपास के इलाके, नीम करोली गौशाला और वजीराबाद से मजनू का टीला तक रिंग रोड का एक हिस्सा बाढ़ के पानी में डूब गया गया है। गीता कॉलोनी श्मशान घाट को बाढ़ के कारण बंद किया गया है।

दिल्ली में तैनात है NDRF की 12 टीमें

दिल्ली में बाढ़ राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF की 12 टीमें तैनात हैं। बोट की मदद से एनडीआरएफ के जवान बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा रहे हैं। 16500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: 208.48 मीटर के रिकॉर्ड लेवल तक पहुंचा यमुना का जलस्तर, निचले इलाकों में भरा पानी, हजारों लोगों को खाली करना पड़ा घर

क्यों बाढ़ के पानी में डूबी दिल्ली?

यमुना नदी में आए उफान के चलते दिल्ली बाढ़ के पानी में डूबी है। पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश हुई है, जिसके चलते यमुना नदी उफना गई है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे यमुना का जलस्तर अब तक के सबसे ऊंचे रिकॉर्ड पर पहुंच गया है। गुरुवार दोपहर 2 बजे से हथिनीकुंड बैराज से पानी का प्रवाह कम होने की उम्मीद है। हालांकि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों में उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की भविष्यवाणी की है। ऐसा होता है तो दिल्ली में बाढ़ का खतरा और बढ़ जाएगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बाढ़ का खतरा: सड़कों पर आया यमुना का पानी, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें किन सड़कों से रहना है दूर

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो
2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले