Delhi Flood. दिल्ली की बाढ़ का भयानक मंजर सोशल मीडिया पर भी वायरल है। एक वीडियो में एक महिला पत्रकार गर्दन तक पानी में खड़ी हुई हैं और एनडीआरएफ के कर्मचारी ने फोटो क्लिक की है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही यूजर्स का गुस्सा भड़क गया है।
इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
दिल्ली में आई बाढ़ क लेकर इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक पत्रकार को दिल्ली में बाढ़ के दौरान गर्दन तक पानी में रिपोर्टिंग करते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया क्योंकि उन्होंने अपनी रिपोर्टिंग के लिए एनडीआरएफ दस्ते को वीडियो रिकॉर्डिंग का जिम्मा सौंप दिया। एनडीआरफ का व्यक्ति फोटो क्लिक करते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि महिला पत्रकार गर्दन तक पानी में रिपोर्टिंग कर रही हैं।
ट्विटर पर शेयर किया गया यह वीडियो
ट्विटर यूजर रतन ढिल्लों ने अपने अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया किया। इसमें देखा जा सकता है कि सिक्योरिटी ट्यूब पहनकर महिला पत्रकार गर्दन तक पानी में कैसे रिपोर्टिंग कर रही हैं। जबकि कुछ एनडीआरएफ कर्मी बचाव नाव के साथ आसपास मौजूद हैं। महिला एनडीआरएफ को पोज दे रही हैं और रिपोर्टिंग कर रही हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स का गुस्सा भड़क उठा है।
यूजर्स ने महिला रिपोर्टर पर निकाला गुस्सा
यह वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने महिला रिपोर्टर पर गुस्सा उतारा है। वीडियो देखकर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा कि अपने निजी उद्देश्य के लिए महिला रिपोर्टर एनडीआरफ वालों से वह काम करा रही है, जो नहीं कराना चाहिए। वहीं दूसरे यूजर्स ने एनडीआरएफ की भी जमकर खिंचाई की है। यूजर्स ने कहा कि यह कैसी रिपोर्टिंग है और यह एनडीआरएफ क्या कर रही है। उन्हें लोगों की मदद करनी चाहिए तो महिला रिपोर्टर के साथ फोटोशूट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें
Delhi Flood: यमुना नदी का जलस्तर धीरे-धीरे हो रहा कम, मौसम विभाग ने जारी की बारिश की चेतावनी
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.