दिल्ली में लड़की की दिल दहला देने वाली हत्या पर केजरीवाल ने उपराज्यपाल को घेरा, बोले- LG साहब, क़ानून व्यवस्था आपकी ज़िम्मेदारी है...कुछ कीजिए

Published : May 29, 2023, 05:44 PM ISTUpdated : May 29, 2023, 07:59 PM IST
delhi murder

सार

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में नाबालिग लड़की की निर्मम हत्या पर ट्वीट कर उप राज्यपाल वीके सक्सेना पर वार किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सुरक्षा व्यव्स्था आपकी ज़िम्मेदारी है, कुछ कीजिए।

Delhi Girl murder: दिल्ली के शाहबाद डेयरी में नाबालिग की निर्मम हत्या के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के अधीन आने वाली राज्य के कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने उपराज्यपाल से नाबालिग से हत्या में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी उपराज्यपाल की है। उन्होंने पूछा कि दिल्ली में अपराधी बेखौफ हैं, पुलिस का कोई डर नहीं है, एलजी की जिम्मेदारी लॉ एंड आर्डर की है लेकिन वह दूसरे कामों में व्यस्त हैं।

केजरीवाल ने ट्वीट कर उप राज्यपाल वीके सक्सेना को घेरा...

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में नाबालिग लड़की की निर्मम हत्या पर ट्वीट कर उप राज्यपाल वीके सक्सेना पर वार किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेख़ौफ़ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। LG साहब, क़ानून व्यवस्था आपकी ज़िम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

आतिशी ने भी उप राज्यपाल को याद दिलाया कि पुलिस की जिम्मेदारी उनकी

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने भी उपराज्यपाल को राज्य में फेल कानून-व्यवस्था के लिए घेरा। उन्होंने कहा कि उप राज्यपाल वीके सक्सेना को संविधान ने केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी है। मैं एलजी को याद दिलाना चाहती हूं कि संविधान ने उन्हें दिल्ली के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी है लेकिन वह अपना सारा समय अरविंद केजरीवाल के काम को रोकने में लगाते हैं। मैं उपराज्यपाल से हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान दें क्योंकि वे यहां बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस की आलोचना की और आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस या कानून से कोई नहीं डरता। उन्होंने कहा कि 16 साल की लड़की का क्या दोष था कि उसे सड़क पर बेरहमी से मार डाला गया? दिल्ली में पुलिस और कानून से कोई नहीं डरता। इस मामले में कार्रवाई नहीं करना भी क्रूरता की हदों को पार करना ही होगा।

दिल्ली की लड़की का हत्यारा यूपी से गिरफ्तार

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी में 16 वर्षीय लड़की की कथित तौर पर उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्याकांड का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो में कथित प्रेमी युवती के शरीर पर चाकूओं से वार कर रहा है। इसके बाद उसके सिर को कई बार पत्थर से मारता हुआ दिख रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शाहबाद डेयरी की जेजे कॉलोनी निवासी पीड़िता का शव सड़क पर पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें:

कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को मिले सजा-ए-मौत, NIAकी अपील पर दिल्ली हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली