सीबीएसई का रिजल्ट आने पर शॉक्ड दो छात्रों ने अपनी जिंदगी समाप्त कर ली, फंदे पर झूलकर दे दी जान

Published : May 13, 2023, 09:26 PM IST
Beauty Parlour Suicide

सार

12वीं के रिजल्ट में अपने प्रदर्शन से निराश होकर दिल्ली की दो छात्राओं ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शनिवार को पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Students suicide after 12th result: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सही रिजल्ट नहीं आने से हताश दो छात्राओं ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। 12वीं के रिजल्ट में अपने प्रदर्शन से निराश होकर दिल्ली की दो छात्राओं ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शनिवार को पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पहली घटना पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर की...

पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर में एक 16 वर्षीय लड़की ने परीक्षा में कम अंक लाने के बाद कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगा ली। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने कहा कि 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आने पर किशोरी काफी परेशान हो गया। निराश होकर घर में ही फांसी लगा ली। उसके पिता शुक्रवार देर रात उसे डीडीयू अस्पताल ले गए। लेकिन यहां पहुंचने के पहले ही उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि छात्रा साइंस पढ़ती थी। शुक्रवार को घोषित परिणामों में 75 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। वह बहुत परेशान थी। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

दूसरी घटना उत्तर पश्चिमी दिल्ली की...

सीबीएसई रिजल्ट घोषित होने के बाद सुसाइड की दूसरी घटना उत्तर पश्चिमी दिल्ली के सुल्तानपुरी में सामने आई। सुल्तानपुरी की रहने वाली 19 वर्षीय एक लड़की परीक्षा में असफल होने के बाद घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि 19 वर्षीय युवती रिजल्ट आने के बाद काफी परेशान थी। घर के अपने कमरे में चुपके से जाकर फंदे से झूल गई। घरवालों को जब पता चला तो उसे आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया। काफी नाजुक हालत में उसे मंगोलपुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार युवती की मौत में किसी साजिश का संदेह नहीं है। परिवार के सदस्यों ने उसकी मौत पर ऐसा कोई संदेह नहीं जताया है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण मौत का कारण फांसी से पहले दम घुटना बताया गया है।

शुक्रवार को घोषित किए गए थे सीबीएसई के नतीजे

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। कक्षा 10 का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12 प्रतिशत रहा; 12वीं के लिए यह 87.33 प्रतिशत था।

यह भी पढ़ें:

कंझावला हिट एंड रन केस में एक और आरोपी को जमानत: 12 किलोमीटर तक कार के पहिया में फंसी महिला को घसीटा था

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Delhi Red Fort Blast: डॉक्टर, प्रोफेसर और मौलवी ने कैसे बुनी साजिश? NIA रिमांड पर उगलेंगे राज़
गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?