केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सुनाई Good News, दिल्ली-हरियाणा समेत 7 राज्यों में 1000 से कम केस

Published : Jun 07, 2021, 04:54 PM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सुनाई Good News, दिल्ली-हरियाणा समेत 7  राज्यों में 1000 से कम केस

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को बताया कि दिल्ली, हरियाणा समेत 7 राज्यों में 1000 से कम केस आ रहे हैं। इस लिस्ट में मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और झारखंड का नाम भी शामिल है।

नई दिल्ली. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को बताया कि दिल्ली, हरियाणा समेत 7 राज्यों में 1000 से कम केस आ रहे हैं। इस लिस्ट में मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और झारखंड का नाम भी शामिल है। 

देश में कोरोना की स्थिति की लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, आज देश में 14.01 लाख एक्टिव केस हैं। 

83% एक्टिव केस 10 राज्यों में
उन्होंने बताया, देश के कुल एक्टिव केसों में 83% सिर्फ 10 राज्यों में हैं। वहीं, बाकी 17% बाकी 26 राज्यों में हैं। बैठक के दौरान, अधिकारियों ने किसी भी संभावित चुनौतियों के लिए तैयार रहने के लिए स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को सतर्क और रैंप अप करते हुए कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सकारात्मक गति बनाए रखने के कदमों की भी समीक्षा की। 

इन राज्यों में 2 हजार से कम केस
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जम्मू कश्मीर, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में 2000 से कम केस हैं। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक जैसे सबसे संक्रमित राज्यों में से भी केस कम हुए हैं। 

भारत में रविवार को 1 लाख केस आए
इससे पहले रविवार को कोरोना के 1 लाख केस सामने आए। यह 61 दिन में पहली बार हुआ है। जब इतने कम केस सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 2427 लोगों की मौत हुई है। अब तक देश में 3,49,186 लोगों की मौत हो गई है।  वहीं, लगातार 11वें दिन देश में 2 लाख से कम केस सामने आए हैं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

'पेपर चुराने वाले बचते रहे'... Anti Paper Leak Bill 2026 पर ये क्या बोल गए खड़गे!
जयराम रमेश का सरकार पर हमला, कहा- शिक्षा व्यवस्था में अंदर तक है सड़न