
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) शराब घोटाला (Delhi liquor scam) केस में गिरफ्तार किए जाने के बाद से तिहाड़ जेल में बंद हैं। ऐसा लगता है कि उन्हें जेल की रोटी पच नहीं रही है। 21 मार्च से अब तक उनका वजन 8.5 किलोग्राम घट गया है।
आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल के सेहत के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि जेल में दिल्ली के सीएम की सेहत ठीक नहीं रह रही है। पांच बार उनका ब्लड शुगर लेवल 50 mg/dL से भी नीचे गिर गया।
संजय सिंह ने कहा- अरविंद केजरीवाल की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही भाजपा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा, "अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर हमारी चिंता है। बात अत्यंत गंभीर स्थिति में पहुंच गई है। हमलोग पहले दिन से कह रहे हैं कि बीजेपी का मकसद एक तरफ तो अरविंद केजरीवाल को प्रताड़ित करना और जेल में रखना है। दूसरी तरफ भाजपा और मोदी सरकार का मकसद अरविंद केजरीवाल की जिंदगी से भी खिलवाड़ करना है। उनको गंभीर से गंभीर बीमारी हो जाए। जेल में उनके साथ कोई घटना घटित हो जाए। उनको स्वास्थ्य की कोई गंभीर समस्या पैदा हो जाए। इसकी गहरी साजिश भाजपा और केंद्र सरकार द्वारा रची गई है।"
कोमा में जा सकते हैं अरविंद केजरीवाल
आप सांसद ने कहा, "21 मार्च को जब अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था तो उस वक्त उनका वजन 70 किलोग्राम था। 70 किलो से घटकर 61.50 किलोग्राम उनका वजन रह गया है। करीब उनका 8.5 किलो वजन 21 मार्च से अब तक घटा है। लगभग पांच बार ऐसा हुआ है जब रात में उनका शुगर अचानक डाउन हुआ। वो 50 से भी कम गया। आप जानते हैं कि शुगर बढ़ने को एक बार आप कंट्रोल कर सकते हैं, लेकिन शुगर लगातार ऐसे गिर रहा है। सोते समय गिर रहा है तो कोई भी व्यक्ति कोमा में जा सकता है।"
यह भी पढ़ें- अब जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ले सकेंगे दिल्ली के LG जैसे फैसले, जानें कैसे?
उन्होंने कहा, "ये स्थिति अभी हमलोगों ने देखा था जब आतिशि का शुगर लेवल 41 पहुंच गया तो डॉक्टरों ने कहा कि ये कोमा में जा सकती हैं इनको भर्ती कराएं। रात में जेल के शेल के बाहर कौन डॉक्टर बैठा रहता है। कौन डॉक्टर जेल में रात की ड्यूटी करता है। मैं खुद रहा हूं 6 महीने, घंटी बजाते रहिए अगर आपको कोई समस्या हो गई तो रात में बड़ी मुश्किल से ओपीडी ले जाया जाता है। जो अरविंद केजरीवाल के सेहत की हालत है अगर जल्द उनको बाहर निकालकर समुचित इलाज नहीं किया गया तो उनके साथ जेल के अंदर कोई गंभीर घटना हो सकती है।"
यह भी पढ़ें- हैदराबाद: 18 दिन की बेटी को 1 लाख में बेच आया बाप, मां ने यूं पाया कलेजे का टुकड़ा वापस
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.