
दिल्ली. पंजाब की जालधंर सीट से आम आदमी पार्टी की जीत हुई है। वहीं पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर टीएमसी की जीत फाइनल हो गई है। एक सीट पर टीएमसी आगे चल रही है। ऐसे में तय माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में चारों सीटों पर टीएमसी की जीत होगी।
2. हिमाचल प्रदेश देहरा. विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर को 32737 वोट मिले हैं। उन्होंने 9399 वोटों से जीत हासिल की है। भाजपा के होशियार सिंह को महज 23338 वोट मिले हैं।
3. पश्चिम बंगाल रायगंज. सीट से टीएमसी नेता कृष्णा कल्याणी 50077 वोटों से जीते हैं। उन्होंने 86479 वोट हासिल कर भाजपा के मानस कुमार घोष को हराया है।
4. पश्चिम बंगाल बगदाह. इस सीट से टीएमसी नेता मधुपर्णा ठाकुर ने 107706 वोट हासिल कर जीत दर्ज कराई है। उन्होंने भाजपा के बिनय कुमार विश्वास को 33455 वोटों से हराया है।
5. हिमाचल प्रदेश हमीरपुर. इस सीट से भाजप के आशीष शर्मा 1571 वोट से जीते हैं। उन्होंने 27041 वोट हासिल कर कांग्रेस के डॉ पुष्पेंद्र वर्मा को हराया है। उन्हें कुल 25470 वोट मिले हैं।
6.हिमाचल प्रदेश नालागढ़. इस सीट से कांग्रेस के हरदीप सिंह 8990 वोट से जीते हैं। उन्होंने 34608 वोट हासिल कर भाजपा के केएल ठाकुर को हराया है। जिन्हें 25618 वोट मिले हैं।
7. पश्चिम बंगाल राणाघाट. पश्चिम बंगाल की इस सीट पर टीएमसी नेता मुकुट मणि अधिकारी ने 113533 वोट हासिल कर भाजपा के मनोज कुमार बिश्बास को 39048 वोटों से हराया है।
यह भी पढ़ें : कोविड 19 से हर सप्ताह हो रही 1700 मौतें, WHO की रिपोर्ट ने एक बार फिर डराया
यह भी पढ़ें : Indore में नाइट कल्चर को लेकर बड़ा फैसला, CM के निर्देश पर कलेक्टर ने जारी किया ये आदेश
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.