लव और मर्डर की सनसनीखेज प्लानिंग, डेड बॉडी को कार में लेकर दिल्ली घूमता रहा हत्यारा

Published : Oct 21, 2023, 03:53 PM IST
delhi murder

सार

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने गुरप्रीत सिंह (Gurpreet Singh) नाम के एक आरोपी को मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया है। लेकिन इसकी गिरफ्तारी बेहद नाटकीय तरीके से की गई है। 

Delhi Tilak Nagar Murder Case. दिल्ली पुलिस ने स्विस महिला की हत्या के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला का शव पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बरामद किया गया था। मृत महिला की पहचान की नीना बर्जर के तौर पर की गई है। बीते शुक्रवार को महिला का शव एक सरकारी स्कूल के पास कचरा फेंकने वाले प्लास्टिक के बैग में बरामद किया गया था। इस हत्याकांड मामले में गुरप्रीत सिंह नामक व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली तिलक नगर हत्याकांड

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी गुरप्रीत सिंह और महिला की मुलाकात स्विट्जरलैंड में हुई थी जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद गुरप्रीत अक्सर बर्जर से मिलने के लिए स्विट्जरलैंड जाया करता था। लेकिन इसी बीच उसे संदेह हो गया कि महिला का संबंध किसी दूसरे व्यक्ति के साथ भी है। वहीं से महिला की हत्या करने का प्लान गुरप्रीत के दिमाग में चलने लगा। इस मर्डर प्लानिंग को पूरा करने के लिए आरोपी ने महिला को भारत आने के लिए मना लिया और जब वह भारत आई तो कुछ ही दिनों के बाद हत्या कर दी।

11 अक्टूबर को बर्जर दिल्ली पहुंची

दिल्ली पुलिस के मुताबिक गुरप्रीत के अनुरोध पर बर्जर 11 अक्टूबर को भारत आई। इसके पांच दिन बाद गुरप्रीत पीड़िता को एक कमरे में ले गया और उसके हाथ-पैर बांधकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने महिला नीना बर्जर के शव को अपनी कार में रखा। यह कार भी एक दूसरी महिला की आईडी से खरीदा गया था। हालांकि कुछ समय बाद जब कार से दुर्गंध आने लगी तो उसने उसके शव को सड़क पर फेंक दिया और मौके से भाग गया। दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर निकाला और आरोपी को धर दबोचा गया। उन्होंने उस कार को जब्त कर लिया जिसमें शव रखा गया था और दूसरी कार भी बरामद की गई है, जो कि आरोपी गुरप्रीत की है। गुरप्रीत के घर से 2.25 करोड़ रुपए भी बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें

राजस्थान में बीजपी की दूसरी लिस्ट जारी: कई चौंकाने वाले नाम तो कई के काटे गए टिकट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!