राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है इस सूची में भाजपा के कई दिग्गजों के नाम हैं तो कई नाम चौंकाने वाले हैं।

जयपुर. राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है इस सूची में भाजपा के कई दिग्गजों के नाम हैं तो कई नाम चौंकाने वाले हैं। बताा दें कि बीजेपी ने इससे पहले 9 अक्टूबर को 41 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीजेपी की दूसरी लिस्ट आते ही राजस्थान में होगा हंगामा

बीजेपी की दूसरी लिस्ट में टिकट काटने की शुरुआत जयपुर से ही की गई है। जयपुर में कई नेताओं के टिकट काट दिए जाने के बाद अब हंगामा होना तय है। भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह के नाम से यह लिस्ट जारी कर दी गई है। अभी भी 79 विधानसभा सीटों पर लिस्ट जारी होने का इंतजार है।