गगनयान की सफल टेस्ट फ्लाइट पर राजीव चंद्रशेखर ने इसरो को दी बधाई, बताया अंतरिक्ष यात्रा में अहम कदम

Published : Oct 21, 2023, 12:09 PM ISTUpdated : Oct 21, 2023, 12:21 PM IST
Rajeev Chandrasekhar

सार

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने मिशन गगनयान के TV-D1 की सफल टेस्ट लॉन्चिंग के लिए इसरो को बधाई दी है। उन्होंने इसे भारत की अंतरिक्ष यात्रा में अहम छलांग बताया है। 

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) ने शनिवार को मिशन गगनयान के TV-D1 की सफल टेस्ट लॉन्चिंग की। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इस कामयाबी के लिए इसरो को बधाई दी है।

राजीव चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर TV-D1 की लॉन्चिंग का वीडियो शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, "पहले चंद्रयान 3, इसके बाद आदित्य एल-1 और अब गगनयान। आज सफल टेस्ट फ्लाइट किया गया। हम 2025 में अंतरिक्ष में इनसान को भेजने वाले हैं। मिशन गगनयान के सफल टेस्ट फ्लाइट के लिए इसरो को बधाई। भारत के आत्मनिर्भर अंतरिक्ष यात्रा में यह अहम छलांग है।"

 

 

भारत का पहला मानव मिशन है गगनयान

गगनयान भारत का पहला मानव मिशन है। इसरो द्वारा 2025 में गगनयान लॉन्च किया जाएगा। इसमें तीन अंतरिक्ष यात्रियों को तीन दिन के लिए स्पेस में भेजा जाएगा। गगनयान 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित लो अर्थ ऑर्बिट तक जाएगा। शनिवार को इसरो ने गगनयान के क्रू एस्केप सिस्टम को टेस्ट किया गया।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?