Dheerendra Gopal | Published : Dec 6, 2022 7:39 PM IST / Updated: Dec 07 2022, 01:16 AM IST

Delhi MCD Chunav Result 2022 LIVE: किसके हाथ में लोकल सरकार की कमान, कुछ देर में रूझान...

सार

Delhi MCD Chunav Results: दिल्ली की लोकल सरकार किसकी बनेगी, कुछ ही देर में यह स्पष्ट हो जाएगा। एमसीडी यानी् Municipal Corporation of Delhi के 250 वार्डों के लिए हुए चुनाव का परिणाम आज आएंगे। दिल्ली नगर निगम चुनावों में 250 वार्ड में कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें 709 महिला उम्मीदवार हैं। बीजेपी और AAP ने सभी 250 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए थे। जबकि कांग्रेस ने 247 सीटों पर तो जेडीयू ने 23 और  AIMIM ने 15 सीटों प्रत्याशी खड़े किए थे। दिल्ली नगर निगम में हाल ही में परिसीमन हुआ था। परिसीमन के बाद ये पहला नगर निगम चुनाव हुआ है। वोटिंग के लिए 13,638 पोलिंग बूथ बनाए थे और 56 हजार EVM का उपयोग किया गया था। इस बार दिल्ली में 50.47% वोटिंग हुई है जबकि 2017 में 53.55% वोट पड़े थे। एमसीडी चुनाव की काउंटिंग की पल-पल की रिपोर्ट्स के लिए जुड़े रहें...

01:16 AM (IST) Dec 07

तीन प्रतिशत वोटिंग हुई कम

दिल्ली के 250 वॉर्डों के लिए कुल 50.47% वोट पड़े। 2017 के एमसीडी चुनाव में 53.55% वोट पड़े थे। वहीं, 2012 में 53.39 फीसदी, जबकि 2007 में 43.24% वोट पड़े थे। पिछले तीन चुनावों के आंकड़ों को देखें तो इस बार सबसे कम वोटिंग हुई है।

01:13 AM (IST) Dec 07

बीजेपी ने 2017 में MCD में एकतरफा जीत हासिल की थी

2017 के एमसीडी चुनाव में बीजेपी ने उस दौरान तीनों नगर निगमों को मिलाकर कुल 181 सीटें जीती थीं। बीजेपी ने उत्तरी नगर निगम की 103 में से 64 सीटें जीती थीं। दक्षिण नगर निगम की 104 में से 70 सीटें जीती थीं। पूर्वी दिल्ली में 63 में से 47 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2017 के MCD चुनाव में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को सिर्फ 48 सीटें मिली थीं। जबकि कांग्रेस को 30 सीटें ही मिल पाई थीं। अन्य के खाते में 11 सीटें गई थीं।