100 रुपए की वजह से सॉल्व हो गया 6 करोड़ रु. की लूट का केस

Published : Sep 03, 2022, 01:20 PM ISTUpdated : Sep 03, 2022, 02:04 PM IST
100 रुपए की वजह से सॉल्व हो गया 6 करोड़ रु. की लूट का केस

सार

पेटीएम (Paytm) ट्रांजेक्शन से मिले सुराग की मदद से पुलिस ने राजस्थान से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्हें दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में दो लोगों को लूटने के मामले में पकड़ा गया है।  

नई दिल्ली। दिल्ली के पहाड़गंज में दो लोगों से करीब 6 करोड़ रुपए का सोना, चांदी, हीरा और सोने के गहने लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने लूटा गया सामान बरामद कर लिया है। 100 रुपए के पेटीएम ट्रांजेक्शन से पुलिस को लूटेरों का सुराग मिला। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी दी कि आंखों में मिर्च पाउडर डालकर हुए लूट के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नागेश कुमार, शिवम और मनीष कुमार के रूप में हुई है। सभी नजफगढ़ के रहने वाले हैं। 

लूट की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। वीडियो में दिख रहा है कि दो लोग सड़क पर टहल रहे हैं। इनमें से एक पुलिस जैसी वर्दी पहने हुए है। इन दोनों ने दो लोगों को रोका। इसी दौरान दो और लोग वहां पहुंचे। उन्होंने रोके गए दो लोगों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला और उसके पार्सल लेकर भाग गए। 

बुधवार सुबह हुई थी घटना
पुलिस को बुधवार को घटना के बारे में जानकारी मिली थी। शिकायतकर्ता सोमवीर ने पुलिस को बताया कि वह चंडीगढ़ की एक पार्सल कंपनी के लिए डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है। बुधवार सुबह करीब 4:15 बजे उसने अपने सहकर्मी जगदीप सैनी के साथ पहाड़गंज स्थित अपने ऑफिस से पार्सल लिया। पार्सल लेकर दोनों डीजीबी रोड की ओर जा रहे थे। 

जब वे मिलेनियम होटल के करीब पहुंचे तो देखा कि दो लोग वहां पहले से मौजूद हैं। उनमें से एक ने पुलिस की वर्दी पहनी थी। उन्होंने हमारे बैग के बारे में पूछा और उसकी जांच की बात की। इसी दौरान दो और लोग आ गए और हमारी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। उन्होंने हमें धमकी दी कि बैग दे दो नहीं तो मार देंगे। आरोपियों ने उनका पार्सल लूटा और भाग गए। 

पुलिस ने की 700 सीसीटीवी फुटेज की जांच
पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने कहा कि हमने 700 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की। लूट की घटना के दिन से लेकर उससे पहले के सात दिन तक के वीडियो को खंगाला गया। इसके साथ ही पुलिस ने अपने स्थानीय सूत्रों से भी जानकारी जुटाई। घटनास्थल के पास मौजूद चार लोगों की हड़कत पुलिस को संदिग्ध लगी। 

यह पता चला कि आरोपी एक कैब ड्राइवर से बात कर रहे थे। आरोपियों में से एक ने कैब ड्राइवर के अकाउंट में पेटीएम द्वारा 100 रुपए का ट्रांजेक्शन किया। उसे चाय खरीदने के लिए पैसे की जरूरत थी। इस ट्रांजेक्शन की जांच की गई तो आरोपी की पहचान नजफगढ़ के निवासी के रूप में हुई। 

यह भी पढ़ें- सुकेश चंद्रशेखर से BMW कार गिफ्ट लेकर मुसीबत में फंसी नोरा फतेही, दिल्ली पुलिस ने चार घंटे की पूछताछ

पुलिस ने बरामद किया लूटा गया सामान
पुलिस को पता चला कि लूट की वारदात को अंजाम देकर आरोपी राजस्थान भाग गए हैं। इसके बाद पुलिस की एक टीम को जयपुर भेजा गया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से लूटा गया 6,270 ग्राम सोना, तीन किलोग्राम चांदी, आईआईएफएल में जमा हुआ 500 ग्राम सोना, 106 हीरा और हीरे के अन्य गहने बरामद किए गए। बरामद हुए सामान की कीमत 5.5 से 6 करोड़ रुपए है। बाकी आरोपियों की पहचान की कोशिश जारी है। इस लूटकांड का मास्टरमाइंड नरेश था। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी।

यह भी पढ़ें- सब्जी की तरह तलवार से युवक को काटा, मर्डर का बर्बर तरीका देख कांप गई डॉक्टरों की रूह

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?