
Five Terrorists Arrested: त्योहारों के मौके पर एनसीआर में साजिश रच रहे पांच आतंकियों को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है। ये आतंकवादी अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने इनके पास से आईईडी बनाने का सामान भी जब्त किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन पांच में से दो आरोपी दिल्ली के, एक मध्य प्रदेश का, एक हैदराबाद का और एक रांची का है।
इससे पहले बुधवार को पुलिस ने दो आतंकियों को रांची और दिल्ली से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए अशरफ दानिश उर्फ अशहर दानिश और आफताब गजवा-ए-हिंद नाम के आतंकवादी समूह से जुड़े थे। ये दोनों मुस्लिम युवाओं को जिहादी बनाने और देश के खिलाफ आतंक फैलाने के लिए तैयार कर रहे थे। पुलिस को इनके पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन और खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े होने के सबूत भी मिले हैं। इसी आधार पर आठ और संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है। इनसे स्पेशल सेल, एनआईए और आईबी सहित अन्य केंद्रीय एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.