दाती महाराज के कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग हुई तार-तार, दिल्ली पुलिस ने किया अरेस्ट, जानिए क्या है मामला

शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई। पुलिस का कहना है कि लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए दाती महाराज ने लोगों को मंदिर में जुटाया। मैदान गढ़ी पुलिस स्टेशन में दाती महाराज और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

Asianet News Hindi | Published : May 28, 2020 3:05 AM IST

नई दिल्ली. शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दाती महाराज पर आरोप है कि उन्होंने दक्षिणी दिल्ली के एक मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग भी तार-तार हो गई। शुक्रवार को असोला स्थित दाती महाराज के शनिधाम मंदिर में हुए आयोजन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर हो रही थीं। उनके खिलाफ इस संबंध में केस भी दर्ज हुआ था।

दिल्ली पुलिस ने इसी सिलसिले में दाती महाराज को गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई। पुलिस का कहना है कि लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए दाती महाराज ने लोगों को मंदिर में जुटाया। मैदान गढ़ी पुलिस स्टेशन में दाती महाराज और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

Latest Videos

22 मई को शनि जयंती पर किया आयोजन

पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि शुक्रवार को शनिधाम मंदिर के मुख्य पुजारी दाती महाराज ने कुछ अन्य लोगों के साथ रात साढ़े 7 बजे कार्यक्रम आयोजित किया था। दाती महाराज के खिलाफ महामारी ऐक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज हुआ था। जांच में पता चला कि दाती महाराज के कहने पर ही मंदिर में लोगों की भीड़ जुटी थी। मंदिर के सामने चस्पा पोस्टर में लिखा था कि शनि जयंती महोत्सव पर श्रद्धालु 22 मई को मंदिर में आएं। जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, उनमें बच्‍चों से लेकर बूढ़ों तक को देखा जा सकता है। बहुतों के चेहरों पर मास्‍क भी नहीं था। सोशल डिस्‍टेंसिंग की बात तो छोड़ ही दीजिए।

दाती महाराज पर रेप का आरोप

दाती महाराज उर्फ दाती मदन लाल राजस्थानी पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 25 साल की महिला से रेप की घटना को अंजाम देने का आरोप है। दाती महाराज और अशोक, अर्जुन व अनिल के खिलाफ CBI ने एफआईआर भी दर्ज कर रखी है। उनके फतेहपुर बेरी आश्रम में 9 जनवरी 2016 में यह कथित घटना हुई। दिल्ली पुलिस ने जून 2018 में दिल्ली की पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। बाद में दाती महाराज व अन्य पर चार्जशीट भी दाखिल की थी।

Share this article
click me!

Latest Videos

Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
UPI से क्रेडिट कार्ड तक, 1 अक्टूबर 2024 से बदल जाएंगे ये 10 नियम
नवरात्र 2024: नोट कर लें 03 अक्टूबर को कलश स्थापना के 6 सबसे शुभ मुहूर्त
500 के नोट पर अनुपम खेर की तस्वीर, एक्टर ने पकड़ा माथा-जानें वायरल वीडियो का सच। Anupam Ker
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई