दिल्ली में ISIS के आतंकी मॉड्यूल का खुलासा, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया

Published : Jan 09, 2020, 03:35 PM ISTUpdated : Jan 09, 2020, 04:21 PM IST
दिल्ली में ISIS के आतंकी मॉड्यूल का खुलासा, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया

सार

राजधानी में आईएसआईएस के आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया। तीनों के पास से हथियार मिले हैं। पुलिस ने हथियार जब्त कर पूछताछ शुरू कर दी है। 

नई दिल्ली. राजधानी में आईएसआईएस के आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद 3 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया। तीनों के पास से हथियार मिले हैं। पुलिस ने हथियार जब्त कर पूछताछ शुरू कर दी है। तीनों को वजीराबाद से गिरफ्तार किया गया। 

तमिलनाडु के रहने वाले हैं आतंकी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए तीनों आतंकी तमिलनाडु के रहने वाले हैं। तीनों ने पहले भी आपराधिक वारदात को अंजाम दिया है। साल 2014 में एक नेता की हत्या का भी शक है।

मंशा जानने की कोशिश हो रही

पुलिस अब तीनों आतंकियों से जानने की कोशिश कर रही है कि वे किस मंशा से दिल्ली आए थे। पुलिस हर एंगल पर मामले की जांच कर रही है। 

नवंबर में भी हुई थी गिरफ्तारी

दिल्ली में आईएसआईएस के संदिग्धों आतंकियों की गिरफ्तारी का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले पिछले साल नवंबर में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआईएस के तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था, तीनों असम के गोपालपाड़ा से पकड़े गए थे। 

- पुलिस के मुताबिक यह तीनों आतंकी रासमेल में होने वाले लोकल मेले में आईईडी ब्लास्ट करने वाले थे। इसके बाद इनका अगला निशाना दिल्ली थी। उस वक्त आतंकियों के पास से आईईडी, एक किलो विस्फोटक और 2 खास तरह के चाकू मिले थे। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो