अच्छी खबर: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 6,456 केस आए, लगातार तीसरे दिन 10 हजार से कम संक्रमित मिले

Published : May 16, 2021, 08:18 PM IST
अच्छी खबर: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 6,456 केस आए, लगातार तीसरे दिन 10 हजार से कम संक्रमित मिले

सार

कोरोना के कहर के बीच दिल्ली से रविवार को अच्छी खबर सामने आई। यहां रविवार को 6,456 केस सामने आए। वहीं, 262 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 10.4% पर आ गया। यह इस महीने में सबसे कम है। 

नई दिल्ली. कोरोना के कहर के बीच दिल्ली से रविवार को अच्छी खबर सामने आई। यहां रविवार को 6,456 केस सामने आए। वहीं, 262 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 10.4% पर आ गया। यह इस महीने में सबसे कम है। 

दिल्ली में अब तक कुल 13,93,867 केस सामने आ चुके हैं। वहीं, 21506 लोगों की मौत हो चुकी है। यह लगातार तीसरे दिन 10 हजार से कम केस सामने आए हैं। 

लॉकडाउन की वजह से कम हुए केस
हालांकि कम केस आने की वजह कम टेस्ट बताए जा रहे हैं। शनिवार को 62,059 टेस्ट किए गए। शनिवार को 6,430 केस सामने आए। यह 7 अप्रैल के बाद सबसे कम हैं। वहीं, विशेषज्ञ कम केस आने के पीछे लॉकडाउन को वजह बता रहे हैं।

दिल्ली में शुक्रवार को 8,506 केस सामने आए। वहीं, गुरुवार को 10,489 केस मिले थे। जबकि बुधवार को 13,287, मंगलवार को 12481, सोमवार को 12651 संक्रमित मिले थे।  

पॉजिटिविटी रेट भी हुआ कम
रविवार को राजधानी में पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 10.40% रह गए। यह 11 अप्रैल के बाद सबसे कम है। 11 अप्रैल को 9.4% पॉजिटिविटी रेट था। पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो शनिवार को 11.32% , शुक्रवार को 12.4%, गुरुवार को 14.24%, बुधवार को 17%,  मंगलवार को 17.8% था। दिल्ली में सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी रेट 22 अप्रैल को 36.2% था। 

महाराष्ट्र में क्या है स्थिति?
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 34,389 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 59,318 लोग डिस्चार्ज हुए और 974 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। अब तक 53,78,452 संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 48,26,371 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में एक्टिव केस 4,68,109 हैं। जबकि 81,486 लोगों की मौत हुई है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

NCERT Textbook Row: 'पढ़ा ही क्यों रहे हो', SC के 3 वकीलों ने क्या बताया...
Delhi IGI Airport Runway Closed: 3 महीने बंद रहेगा रनवे 29L/11R-क्यों लिया गया फैसला?