Delhi: ऑटो ड्राइवर ने युवती से किया रेप, विरोध पर पीट-पीटकर किया अधमरा

साउथ ईस्ट दिल्ली के सरिता विहार में ऑटो ड्राइवर ने युवती के साथ रेप किया। विरोध करने पर उसने युवती को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 26, 2021 7:48 PM IST / Updated: Nov 27 2021, 01:23 AM IST

दिल्ली। राजधानी दिल्ली (Delhi) से रात को घर लौट रही युवती के साथ दरिंदगी की खबर सामने आई है। ऑटो ड्राइवर ने अपहरण कर युवती के साथ रेप किया। घटना 23 नवंबर की रात की है। साउथ ईस्ट दिल्ली के सरिता विहार में वारदात को अंजाम दिया गया। 

युवती शाहीनबाग मेट्रो स्टेशन (Shaheen Bagh Metro Station) से घर जाने के लिए ऑटो पर सवार हुई थी। ड्राइवर घर ले जाने के बदले उसे सुनसान जगह ले गया और रेप की कोशिश की। युवती ने विरोध किया तो ड्राइवर ने पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया और उसी स्थिति में उसके साथ रेप किया। वह युवती का फोन लेकर भाग गया। 

Latest Videos

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
राहगीर से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसके साथ ही युवती के बयान के आधार पर ऑटो ड्राइवरों की जांच की गई। काफी खोजबीन के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई। आरोपी का नाम वाजिद है। वह दिल्ली के जसोला विहार इलाके में रहता है। आरोपी शादीशुदा है और उसकी दो बेटियां हैं।

ये भी पढ़ें

Haryana: पुलिसवालों ने बंगाल की दो लड़कियों से किया रेप, रात को कमरे से उठाकर ले गए थे होटल

Prayagraj: सरकारी संरक्षण में दलितों के साथ हुआ नरसंहार: प्रियंका गांधी

Lalu Yadav की अचानक तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती..दो दिन पहले दिखा था गजब अंदाज

Share this article
click me!

Latest Videos

जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें