
Delhi Yamuna Flood: राजधानी दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हरियाणा से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। लगातार बारिश के कारण हथिनीकुंड बैराज में पानी लबालब भर गया है। गुरुवार सुबह बाढ़ के बीच अलीपुर फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। NH-44 पर अलीपुर के पास फ्लाईओवर का एक हिस्सा धंस गया और एक ऑटो चालक फंस गया। ऑटो का आगे वाला हिस्सा गड्ढे में गिर गया और चालक को चोटें आई हैं। उसे हरिश्चंद्र हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
सुरक्षा के कारण पुलिस ने फ्लाईओवर को बंद कर दिया है और ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। दिल्ली के इस रास्ते पर जाने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है। इसलिए घर से निकलने से पहले दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देखें। सुबह सात बजे दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर 207.48 मीटर था। उफनती यमुना का पानी आसपास के इलाके लगातार भर रहा है, जिससे स्थिति और गंभीर बनी हुई है
यह भी पढ़ें: दिल्ली में बाढ़ का संकट! 340 से ज्यादा फ्लाइट्स डिले, निगम बोध घाट डूबा, जानें लेटेस्ट अपडेट
यमुना नदी का पानी अब मोनेस्ट्री मार्केट के मेन गेट से होकर मेन रोड तक फैल गया है। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर बचाव और रेस्क्यू की तैयारी में जुट गई है। पानी की बढ़ती स्थिति को देखते हुए अक्षरधाम, मयूर विहार, यमुना बाजार और आईएसबीटी एरिया में एनडीआरएफ तैनात कर दी गई है। पानी अब ISBT कश्मीरी गेट तक पहुंच गया है। इसे देखते हुए ISBT से तीस हजारी जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।
दिल्ली में बाढ़ के बीच एक गंभीर जानकारी सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक, 3 अगस्त की रात तक यमुना नदी का जलस्तर 207.40 मीटर तक पहुंच सकता है। यह खतरे के निशान 205.33 मीटर से काफी ऊपर है, जिससे राजधानी में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.