
Congress Delhi interim President: आप आदमी पार्टी से कांग्रेस द्वारा गठबंधन किए जाने और राजकुमार चौहान का टिकट काटे जाने से नाराज दिल्ली प्रदेश अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा दे दिया है। लवली के इस्तीफा के बाद शीर्ष नेतृत्व ने देवेंद्र यादव को अंतरिम प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।
देवेंद्र यादव के मनोनयन पर अजय माकन ने बागियों को नसीहत देते हुए दी बधाई
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन ने नवनियुक्त अंतरिम प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव को बधाई दी है। उन्होंने उन लोगों को नसीहत दी है जो किसी मांग के पूरा नहीं होने पर पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अजय माकन ने ट्वीट किया कि राजनीति में चीजें हमेशा हमारे मुताबिक नहीं होतीं। कभी-कभी, हमारी इच्छाएं अधूरी रह जाती हैं, हमारी आवाज़ें अनसुनी हो जाती हैं। फिर भी, क्या यह उस संगठन को कमज़ोर करने को उचित ठहराता है जो हमारी राजनीतिक पहचान को परिभाषित करता है? क्या हमें व्यक्तिगत लाभ के लिए बार-बार अपने संगठन को नुकसान पहुँचाना चाहिए?
अजय माकन ने आगे लिखा कि उपरोक्त मार्ग पर कभी नहीं चलने वाले, कांग्रेस के आदर्शों के प्रति समर्पित सिपाही; एक निर्वाचित विधायक, पार्षद, जमीनी स्तर के कार्यकर्ता और उत्कृष्ट संगठनकर्ता की पृष्ठभूमि वाले देवेन्द्र यादव अब दिल्ली कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष हैं। वह सही विकल्प हैं और मैं उनकी नई भूमिका में सफलता की कामना करता हूं।
अभी पार्टी में ही हैं अरविंदर सिंह लवली
दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले अरविंदर सिंह लवली अभी पार्टी में ही बने हुए हैं। उन्होंने इस्तीफा देने के बाद यह साफ किया कि केवल पद से इस्तीफा दिए हैं न कि पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से। उन्होंने कहा कि वह आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के विरोध में केवल अपना पद छोड़े हैं। वह कांग्रेस में ही हैं। पढ़िए अरविंदर सिंह लवली का पूरा बयान…
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.