भक्त ने भगवान के लिए खोला खजाना, मंदिर में चढ़ाईं सोने से बनीं तुलसी की 50 पत्तियां

भारत में धर्मों का विशेष महत्व है। यहां बड़ी संख्या में हर धर्म को मानने वाले श्रद्धालु भी हैं। देशभर में भक्त बड़ी मात्रा में धन-आभूषण भी मंदिरों में खूब चढ़ाते हैं। ऐसा ही मामला आंध्रप्रदेश से सामने आया है। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 22, 2019 7:41 AM IST

हैदराबाद. भारत में धर्मों का विशेष महत्व है। यहां बड़ी संख्या में हर धर्म को मानने वाले श्रद्धालु भी हैं। देशभर में भक्त बड़ी मात्रा में धन-आभूषण भी मंदिरों में खूब चढ़ाते हैं। ऐसा ही मामला आंध्रप्रदेश से सामने आया है। यहां एक भक्त ने मंदिर में सोने से बनीं तुलसी की 50 पत्तियां मंदिर में चढ़ाईं।

यह मामला विशाखापट्टनम का है। यहां के सिम्हाचलम वराह लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर में एक भक्त ने गुरुवार को सोने से बनी तुलसी की 50 पत्तियां चढ़ाईं। 

Share this article
click me!