
मुंबई. साल भर के लंबे इंतजार के बाद मुंबई में लालाबाग के राजा की मन मोह लेने वाली झलक सामने आ गई है। भगवान श्री गणेश के दर्शन करने और आशिर्वाद पाने के लिए पंडाल में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। दस दिनों तक चलने वाला गणेशसोत्सव सोमवार 2 सितंबर से शुरू हो गया।
चन्द्रयान-2 की थीम से सजा पंडाल
अद्भुद रूप लिए भगवान की प्रतिमा लगभग 20 फीट ऊंची है। जिसे बेहद खूबसूरत पंडाल में स्थापित की है, इस बार की थीम स्पेसक्राफ्ट चंद्रयान-2 रखी गई। जिसे जुलाई में लॉन्च किया गया था। सिद्धी विनायक मंदिर में सुबह हुई काकड़ आरती में बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए।
ब्रिटिश काल से चली आ रही परंपरा
हिन्दुओं के प्रथमपूज्य भगवान गणेश के आगमन पर गणेश चतुर्थी के साथ नई शुरूआत की जाती है। इस आयोजन की शुरूआत ब्रिटिश शासकों के समय हुई थी। जब इस तरह के आयोजन का मिलने के लिए किया जाता था। उसके बाद से इसे परंपरा बना कर आज तक उत्साह के रूप में मनाया जाता है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.