प्रियंका गांधी की सीतारमण को सलाह, राजनीति से ऊपर उठकर जनता से सच बोलें

Published : Sep 02, 2019, 10:28 AM IST
प्रियंका गांधी की सीतारमण को सलाह, राजनीति से ऊपर उठकर जनता से सच बोलें

सार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने 'मंदी' की बात नहीं स्वीकारने को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि उन्हें (वित्त मंत्री) अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में राजनीति से ऊपर उठने और भारत की जनता से सच बोलने की जरूरत है। 

नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अर्थव्यवस्था में मंदी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जनता से सच बोलने की सलाह दी है। प्रियंका ने कहा कि वित्त मंत्री को राजनीति से ऊपर उठकर अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में जनता से सच बोलने की जरूरत है।

प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट किया, ''क्या सरकार स्वीकार करती है कि मंदी है या नहीं? वित्त मंत्री को राजनीति से ऊपर उठने और भारत के लोगों से अर्थव्यवस्था के बारे में सच बोलने की जरूरत है। जब वे इस बात को स्वीकार करने के लिए भी तैयार नहीं है तो कैसे इस बड़ी समस्या को हल करेंगे जो उन्होंने खुद पैदा की है।''

मंदी के सवाल को टालती नजर आईं थीं वित्त मंत्री
दरअसल, वित्तमंत्री ने अपने एक बयान में कहा था कि सरकार जरूरत के मुताबिक क्षेत्रवार समस्याओं को सुलझाने के कदम उठा रही है। जब उनसे पूछा गया कि क्या अर्थव्यवस्था में मंदी है और सरकार इन खबरों से सहमत है? इस पर वित्त मंत्री ने कहा था कि वे उद्योग प्रतिनिधियों से मिल रही हैं और उनकी समस्याएं सुन रही हैं। 

उन्होंने कहा था, ''भारतीय अर्थव्यवस्था का कोई भी क्षेत्र अपनी समस्याओं के साथ हमारे पास आता है तो हम उन्हें सुनते हैं और उसके हिसाब से कदम उठाते हैं।''

PREV

Recommended Stories

हुमायूं कबीर कौन, जिन्होंने बाबरी मस्जिद के लिए इकट्ठा किया करोड़ों का चंदा
Indigo Crisis Day 7: इंडिगो ने दिया ₹827 करोड़ का रिफंड, यात्रियों को लौटाए 4500 बैग