
देश में बने बाढ़ के हालात के कारण डेंगू का प्रकोप चरम पर है। कर्नाटक में अब तक डेंगू के आंकड़े डरावने हैं। यहां इस साल डेंगू के 6110 मामले दर्ज किए गए हैं। अकेले बेंगलुरु में डेंगू के 3822 मरीज हैं। देश के अधिकतर हिस्सों में अभी भी हालात सामान्य नहीं हैं। इसके चलते कर्नाटक में भी मच्छरों का प्रकोप होने की आशंका काफी ज्यादा है। इन हालातों का सामना करने के लिए और डेंगू के खिलाफ जंग में HIT प्लेटलेट्स हेल्पलाइन ने पहल की है। आप सिर्फ 78 78 78 20 20 डायल करके किसी जरूरतमंद को जीवनदायनी प्लेटलेट्स दिला सकते हैं और उसकी जान बचा सकते हैं।
कर्नाटक में डेंगू ने खतरे की घंटी बजा दी है। राजधानी बेगलुरू में ही डेंगू के सबसे ज्यादा मामले पाए गए हैं। इन हालातों में जरूरतमंदों को जीवनदायनी प्लेटलेट्स दे पाना काफी मुश्किल काम है। लेकिन आप सिर्फ 78 78 78 20 20 डायल करके किसी की जान बचा सकते हैं। और यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि डेंगू हर मरीज को जरूरी मदद मिले।
सरकारी और प्राइवेट संस्थान भी अपने स्तर हर संभव प्रयास करके डेंगू के प्रभाव को कम करने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों में डेंगू के प्रति जागरुकता फैलाई जा रही है। HIT कंपनी ने भी इन हालातों से निपटने के लिए एक पहल चलाई है, जिसके तहत जिस व्यक्ति को प्लेटलेट्स की जरूरत है वह 78 78 78 20 20 पर कॉल करके मदद पा सकता है। साथ ही आप जरूरतमंदों को प्लेटलेट्स डोनेट भी कर सकते हैं। HIT मच्छरों और अन्य कीड़ों से बचाने वाली क्रीम का ब्रांड है और गोदरेज कंपनी का हिस्सा है। यह हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे उपलब्ध है और आप मुम्बई, दिल्ली, कलकत्ता, बैंगलुरू, हैदराबाद, चेन्नई और अहमदाबाद से कॉल करके मदद पा सकते हैं।
गोदरेज हिट ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है, जिसमें यह दिखाया गया है कि कैसे गोदरेज हिट हेल्पलाइन ने लोगों को डेंगू से बचाने में मदद की है।
जानलेवा डेंगू का वायरस जंगल की आग की तरह फैलता है। कर्नाटक में साल 2017 में डेंगू के 17,265 मामले आए थे। इनमें से 5 मामलों में मरीज की मौत भी हो गई थी। लेकिन अगले साल ही रोकथाम के प्रयास रंग लाए और यह संख्या काफी कम हो गई। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की एक रिपोर्ट के अनुसार 2018 में राज्य के अंदर डेंगू के सिर्फ 3,161 मामले आए थे और मृतकों की संख्या भी 4 रह गई थी।
HIT प्लेटलेट्स हेल्पलाइन महाराष्ट्र, उड़िसा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में एक स्वागत योग्य पहल है। ये सभी राज्य अभी भी बाढ़ के हालातों से जूझ रहे हैं। और दूषित पानी की वजह से लोगों में डेंगू फैलने की आशंका कफी ज्यादा है।
प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ने पर या प्लेटलेट्स दान करने के लिए तुरंत डायल करें 7878782020 । रजिस्ट्रेशन करने के लिए करें CLICK
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.