कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में शामिल हुए दिग्विजय सिंह, 30 सितंबर को दाखिल करेंगे नामांकन

Published : Sep 28, 2022, 06:00 PM ISTUpdated : Sep 28, 2022, 06:03 PM IST
कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में शामिल हुए दिग्विजय सिंह, 30 सितंबर को दाखिल करेंगे नामांकन

सार

दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में शामिल हो गए हैं। वह 30 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे। वह भारत जोड़ो यात्रा को छोड़कर दिल्ली आएंगे।

नई दिल्ली। हर गुजरते दिन के साथ कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में शामिल होने वाले नेताओं के नाम की संख्या बढ़ती जा रही है। अब इस रेस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) भी शामिल हो गए हैं। वह 30 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे। 

इन दिनों दिग्विजय सिंह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के सूत्रधार की भूमिका निभा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार वह भारत जोड़ो यात्रा को छोड़कर दिल्ली आएंगे और 30 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सबसे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम प्रमुखता से सामने आया था।

17 अक्टूबर को होगा मतदान
राजस्थान कांग्रेस में बगावत के बाद अशोक गहलोत की कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ पर सवालिया निशान लग गया है। अब इस रेस में दिग्विजय सिंह, केसी वेणुगोपाल और मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम आगे चल रहे हैं। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी 17 अक्टूबर को होने वाले AICC के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में हैं। वह 30 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे।

यह भी पढ़ें- दिग्विजय-शशि थरूर लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव? गहलोत-पायलट मैं कौन सही, कमलनाथ ने दिया सभी का जवाब

इस बीच राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ने के अपने फैसले पर कायम हैं। 2019 में संसदीय चुनावों में पार्टी को लगातार दूसरी हार का सामना करने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सोनिया गांधी ने अंतरिम अध्यक्ष के रूप में फिर से पार्टी की बागडोर संभाली थी। उन्होंने अगस्त 2020 में कांग्रेसी नेताओं के एक वर्ग द्वारा खुले विद्रोह के बाद पद छोड़ने की पेशकश की थी। कांग्रेसी नेताओं के इस ग्रुप को G-23 कहा जाता है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक सोनिया गांधी से पद पर बने रहने का आग्रह किया था।

यह भी पढ़ें- PFI पर बैन से सियासी संग्राम शुरू, लालू यादव बोले- RSS पर भी प्रतिबंध लगाकर होनी चाहिए जांच

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

वेस्ट एशिया संकट का बड़ा असर: भारत की 278 इंटरनेशनल फ्लाइट्स अचानक कैंसिल, टॉप अपडेट्स!
LPG Price Hike 2026: LPG सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी! कितना महंगा हुआ? यहां जानिए