दिल्ली सरकार की Rai-फटाखे नहीं; दीया जलाओ, लोग बोले-'होली पर पानी मत फैलाओ, दिवाली पर पटाखे मत चलाओ, हद है'

Published : Oct 28, 2021, 10:56 AM ISTUpdated : Oct 28, 2021, 10:58 AM IST
दिल्ली सरकार की Rai-फटाखे नहीं; दीया जलाओ, लोग बोले-'होली पर पानी मत फैलाओ, दिवाली पर पटाखे मत चलाओ, हद है'

सार

दिल्ली सरकार ने दिवाली पर पटाखे नहीं चलाने का कैम्पेन शुरू किया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय  (Gopal Rai) ने एक tweet किया। इस पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

नई दिल्ली. दिल्ली में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution) रोकने सरकार ने 27 अक्टूबर को एक कैम्पेन पटाखे नहीं, दीये जलाएं (No crackers, light diyas) शुरू किया है। दिल्‍ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने एक tweet करके लिखा-'पटाखे नहीं, दीये जलाएं' अभियान की शुरुआत। इस दीपावली पटाखे नहीं दीये जलाएं। बता दें कि पटाखों की खरीद-बिक्री की निगरानी के लिए सरकार ने जिलास्तर पर 157 सदस्यों वाली 15 टीम बनाई हैं। इस पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

pic.twitter.com/fzvJyNLZDR

गोपाल राय के tweet पर आई ये प्रतिक्रियाएं
#पाकिस्तान की जीत पर भारत में पटाखे फोड़ने वालो के लिए कब सन्देश दोगे भाईसाहब? हिन्दुओं के त्यौहार ही मिलते हैं क्या ज्ञान देने को?  होली पर पानी मत फैलाओ, दिवाली पर पटाखें न चलाओ। हद्द है।

#कभी बकरे ना काट कर केक बनवाकर काटने की भी सलाह दे दो गुरु जी। #गोपाल रायजी कभी ईद पर भी बैन लगा के दिखाओ, जो दुनियाभर के बकरे काटते हैं। उन जीवों पर तुझे तरस नहीं आता? पता नहीं कैसे-कैसे मंत्री बना देते हैं।

#इस सरकार ने दीए जलाने लायक जनता को छोड़ा कहा है। #हम तो पटाखे जलाएंगे और दीये भी।

#तुमसे किसी ने पूछा? # जब पार्टी जीती थी, तब क्या जलाए थे?

#दीये जलाने के लिए तेल नहीं रहा। #अगले साल से दीये भी बंद कर देना, क्योंकि दीयों से ग्लेशियर पिघल जाएंगे। अच्छे भले त्योहार को मातम में बदलते हुए शर्म नही आ रही।

#उम्र भर ग़ालिब यही भूल करता रहा.. डेंगू का मच्छर वो खुद था ओर पानी बदलता रहा।

यह है पूरा मामला...
सर्दियों के सीजन में दिल्ली और आसपास प्रदूषण बढ़ जाता है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश आदि में पराली जलाए जाने के बाद दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता खराब हो जाती है।  इसे देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने 15 सितंबर को पटाखों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था ‘जीवन बचाने के लिए आवश्यक’ है। इसके बाद  28 सितंबर को दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने एक जनवरी, 2022 तक राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों की बिक्री और इन्हें जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। राय के मुताबिक दिल्ली सरकार ने इस साल पटाखों की बिक्री के लिए लाइसेंस जारी नहीं किए हैं। सरकार ने चेतावनी दी है कि अगर कोई पटाखे बेचते मिला, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 

(twitter पर आए कमेंट्स को संपादित किया गया है)

यह भी पढ़ें
राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी बोले- ड्रग्स जिंदगी के दर्द को कम देता, गुटखा-शराब की तरह इसपर से हटे प्रतिबंध
हरियाणा की Good Planning: देश में पहली 'हरियाणा-अफ्रीका कनक्लेव' के जरिये निवेश की संभावनाएं देखेंगे 18 देश
Covid Vaccination:'हर घर दस्तक' मुहिम-स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लगाएंगे वैक्सीन

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कंधे पर कुदाल-माथे पर गमछा..चेहरे पर मुस्कान, मनरेगा बचाओ में राहुल-खड़गे का देसी लुक
22 जनवरी की 5 बड़ी खबरें: जम्मू में पलटी सेना की गाड़ी, सोना-चांदी सस्ते