
Women CMs of India: आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला सीएम के रूप में शनिवार को शपथ ली हैं। दिल्ली में उनके पहले दो महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं जबकि वह देश की 17वीं महिला सीएम हैं। जानिए देश के विभिन्न राज्यों में मुख्यमंत्री पद पर शपथ लेने वाली महिला नेताओं के बारे में...
| मुख्यमंत्री | राज्य | कितने दिन शासन |
| शीला दीक्षित | दिल्ली | 15 साल 25 दिन |
| जयललिता | तमिलनाडु | 14 साल 124 दिन |
| ममता बनर्जी | पश्चिम बंगाल | 13 साल 120 दिन (जारी) |
| वसुंधरा राजे सिंधिया | राजस्थान | 10 साल 09 दिन |
| राबड़ी देवी | बिहार | 7 साल 190 दिन |
| मायावती | यूपी | 7 साल 05 दिन |
| शशिकला काकोडकर | गोवा | 5 साल 258 दिन |
| नंदिनी सत्पथी | ओडिशा | 4 साल 185 दिन |
| सुचेता कृपलानी | यूपी | 3 साल 162 दिन |
| आनंदीबेन पटेल | गुजरात | 2 साल 77 दिन |
| महबूबा मुफ्ती | जम्मू-कश्मीर | 2 साल 76 दिन |
| उमा भारती | मध्य प्रदेश | 259 दिन |
| अनवरा तैमूर | असम | 206 दिन |
| राजिंदर कौर भट्टल | पंजाब | 83 दिन |
| सुषमा स्वराज | दिल्ली | 52 दिन |
| वीएन जानकी | तमिलनाडु | 23 दिन |
| आतिशी | दिल्ली | 21 सितंबर 2024 से |
आम आदमी पार्टी की दिल्ली में दूसरी सीएम
आतिशी, आम आदमी पार्टी की दिल्ली की दूसरी सीएम हैं। साल 2012 में अन्ना आंदोलन के बाद आम आदमी पार्टी का गठन हुआ था। 2013 में पहली बार दिल्ली में आप की सरकार बनी तो अरविंद केजरीवाल सीएम बनें। 2015 में दूसरी बार आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई तो एक बार फिर अरविंद केजरीवाल को सीएम बनाया गया। 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में तीसरी बार आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता में आई तो तीसरी बार आप ने सर्वमान्य नेता केजरीवाल को सीएम बनाया। हालांकि, दिल्ली आबकारी नीति केस में भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद उन पर पद छोड़ने का दबाव बीजेपी और विपक्ष ने बनाया। लेकिन जेल में रहने के दौरान केजरीवाल ने इस्तीफा नहीं दिया। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बाहर आए केजरीवाल ने बीते दिनों इस्तीफा का ऐलान कर सबको चौका दिया था। विधायक दल ने इसके बाद आतिशी को अपना नेता चुना। केजरीवाल ने जनत के फिर से जनादेश के बाद ही सीएम बनने का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें:
भारत के सबसे लंबे समय तक राज करने वाले मुख्यमंत्री, देखिए टॉप-10 लिस्ट
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.