राहुल गांधी का DU दौरा: जानें क्यों प्रॉक्टर को कहना पड़ा- 'कैंपस को न बनाएं राजनीति का अखाड़ा'

Published : May 07, 2023, 08:22 AM IST
rahul gandhi

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी का दौरा किया और मेस में जाकर स्टूडेंट्स के साथ भोजन का स्वाद भी चखा। राहुल के इस मूव पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सख्त टिप्पणी की है।

Rahul Gandhi DU Visit. दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर ने ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का डीयू कैंपस आना इस परिसर को राजनैतिक अखाड़े में बदलने जैसा है। राहुल गांधी ने न सिर्फ दिल्ली यूनिवर्सिटी का दौरा किया बल्कि वे पोस्ट ग्रेजुएट्स स्टूडेंट्स के मेस भी पहुंचे और छात्रों से बातचीत की। इस मसले को लेकर ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यह टिप्पणी की है।

डीयू हॉस्टल के छात्रों संग राहुल गांधी ने किया लंच

राहुल गांधी ने अपनी विजिट के दौरान स्टूडेंट्स से उनकी समस्या के बारे में जानना चाहा। साथ वे स्टूडेंट्स के करियर प्लान को भी समझते दिखे। इतना ही नहीं उन्होंने छात्रों के साथ लंच भी किया। शनिवार को डीयू प्रॉक्टर ने कहा कि हमें एक कॉल आई कि राहुल गांधी पीजी मेन हॉस्टल आने वाले हैं। प्रॉक्टर होने के नाते हमें यह जानकारी रखनी होती है कि उन्हें पुलिस प्रोटेक्शन मिला है कि नहीं क्योंकि वे राष्ट्रीय महत्व के व्यक्ति हैं। हालांकि उनके पास जेड प्लस सुरक्षा है, इसलिए हम तुरंत मेंस हॉस्टल पहुंचे और वहां जानकारी दी। वहां देखा की सैकड़ों स्टूडेंट्स जमा हैं।

डीयू पहुंचकर राहुल गांधी ने क्या-क्या किया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने डीयू पहुंचकर स्टूडेंट्स के साथ बातचीत की। वे साथ में बैठे और लंच भी किया। वहां करीब 100 से भी ज्यादा एनएसयूआई स्टूडेंट्स मौजूद रहे। जबकि वे पीजी मेंस हॉस्टल में भी नहीं रहते हैं लेकिन उन्होंने राहुल गांधी को घेरे रखा। उनके साथ चार-पांच कैमरामैन भी थे। दो-तीन लड़कियां भी थी जिनसे उन्होंने बातचीत की। स्टूडेंट्स ने कई सवाल राहुल गांधी से किए लेकिन सबसे बड़ी बात है कि मेंस हॉस्टल में सिर्फ 75 स्टूडेंट्स रहते हैं जबकि वहां छात्रों की संख्या इससे कहीं ज्यादा थी।

यह भी पढ़ें

कर्नाटक चुनाव 2023: वीडियो शेयर कर पीएम मोदी ने बताया क्यों बेंगलुरु में आज का दिन रहा खास, आप भी देखें

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 Morning News: PM मोदी के वाराणसी दौरे से लेकर होर्मुज संकट तक-देश और दुनिया की 10 बड़ी खबरें
Jyotiraditya Scindia : 'पॉकेट में प्याज' सिंधिया ने बताया प्रचंड गर्मी से बचने का गजब फॉर्मूला!