पिनाका: शक्ति का प्रतीक, भारत का रॉकेट लॉन्चर

Published : Nov 14, 2024, 10:34 PM ISTUpdated : Nov 14, 2024, 11:19 PM IST

DRDO द्वारा विकसित पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर, भारतीय सेना की ताकत का प्रतीक है। 90 किमी तक मारक क्षमता वाला यह सिस्टम दुश्मन के लिए ख़तरा बन गया है।

PREV
15

पिनाका, भगवान शिव के धनुष का नाम है। यह शक्ति और प्रभाव को दर्शाता है। पिनाका एमके3 किसी भी मौसम में काम करने में सक्षम है।

25

पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर (MBRL) को DRDO के आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (ARDE) द्वारा विकसित किया गया है। यह सिस्टम, इंडियन आर्मी की डिमांड के अनुरूप विकसित किया गया है। DRDO ने गाइडेड पिनाका वेपन सिस्टम के सफल उड़ान परीक्षण किए हैं।

35

पिनाका सिस्टम की अधिकतम रेंज 90 किलोमीटर (Mk-II ER संस्करण) तक है। यह एक बार में 12 रॉकेट्स को 44 सेकंड में लॉन्च कर सकता है। एक पिनाका बैटरी में छह लॉन्चर होते हैं जो मिलकर 1,000 मीटर x 800 मीटर क्षेत्र को कवर कर सकते हैं। पिनाका के कई संस्करण हैं, जैसे Pinaka Mk-I (48 किमी), Pinaka Mk-I Enhanced (60 किमी), और Pinaka Mk-II (90 किमी)।

45

पिनाका सिस्टम को शूट एंड स्कूट पॉलिसी के तहत डिजाइन किया गया है। यह फायरिंग के बाद तेजी से स्थानांतरित हो सकती है, जिससे इसे दुश्मन की जवाबी कार्रवाई से बचाने में मदद मिलती है। इसमें अत्याधुनिक माइक्रोप्रोसेसर बेस्ड फायर कंट्रोल कंसोल और नाइट विजिबिलिटी डिवाइस है।

55

पिनाका सिस्टम को विदेशों में भी भारत ने सप्लाई किया है। भारत ने आर्मेनिया आदि देशों को एक्सपोर्ट के लिए एमओयू साइन किया है।

यह भी पढ़ें:

ई-ट्रक क्रांति: क्या बदलेगी भारत की सड़कें? PM ई-ड्राइव स्कीम में 500 करोड़ एलॉट

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories