दिल्ली में नया मेयर कौन? MCD चुनाव में किसकी हुई जीत? डिप्टी मेयर निर्विरोध

Published : Nov 14, 2024, 08:12 PM ISTUpdated : Nov 14, 2024, 11:58 PM IST

दिल्ली MCD मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी के महेश कुमार खींची ने जीत हासिल की। रविंद्र भारद्वाज निर्विरोध डिप्टी मेयर चुने गए। कांग्रेस ने चुनाव का बहिष्कार किया।

PREV
15

गुरुवार को हुए मेयर व डिप्टी मेयर चुनाव में 265 पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दो वोट इनवैलिड करार दिए गए। मान्य 263 वोटों में 133 वोट आप प्रत्याशी महेश कुमार खींची को मिले तो 130 वोट पाकर बीजेपी कैंडिडेट किशन लाल दूसरे नंबर पर रहे। कांग्रेस के सभी 7 पार्षदों ने चुनाव का बहिष्कार किया था।

25

डिप्टी मेयर पद पर आम आदमी पार्टी का कैंडिडेट निर्विरोध निर्वाचित हुआ। आप प्रत्याशी रविंद्र भारद्वाज निर्विरोध डिप्टी मेयर चुने गए हैं। बीजेपी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद डिप्टी मेयर का चुनाव निर्विरोध हो गया।

35

कौन हैं महेश कुमार खींची?

नए मेयर महेश कुमार खीची ने 2012 में आम आदमी पार्टी से जुड़कर राजनीति में कदम रखा और तब से पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे हैं। वे देव नगर वार्ड (84) से पार्षद हैं। खींची का क्षेत्र करोल बाग विधानसभा क्षेत्र में आता है। महेश खीची ने दिल्ली के मोतीलाल नेहरू कॉलेज से बीकॉम की डिग्री प्राप्त की है।

45

शैली ओबेरॉय इसके पहले आम आदमी पार्टी की ओर से मेयर चुनीं गई थीं। एक साल के लिए होने वाले मेयर चुनाव में कई कानूनी अड़चनों की वजह से शैली ओबेरॉय ही कार्यकाल विस्तार पर थीं। लेकिन अब नए मेयर महेश कुमार खींची पद संभालेंगे। एमसीडी मेयर का चुनाव हर साल अप्रैल महीना में होता है। 2022 में दिसंबर महीना में एमसीडी चुनाव हुए थे। फरवरी 2023 में मेयर का चुनाव हुआ था जिसमें शैली ओबेरॉय ने जीत दर्ज की थीं।

55

एमसीडी एक्ट के अनुसार, पांच साल में पहला साल मेयर का पद महिला, दूसरा जनरल और तीसरा साल अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व रहता। आखिरी दो साल फिर जनरल के लिए होगा। इसलिए तीसरे साल अनुसूचित जाति के लिए मेयर पद आरक्षित था।

यह भी पढ़ें:

संभाजीनगर में गरजे मोदी, INDIA गठबंधन पर साधा निशाना

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories