हरियाणा में चुनाव परिणाम से पहले दुष्यंत चौटाला ने बताया, किसके हाथ में होगी सत्ता की चाबी

Published : Oct 24, 2019, 08:25 AM ISTUpdated : Oct 24, 2019, 08:30 AM IST
हरियाणा में चुनाव परिणाम से पहले दुष्यंत चौटाला ने बताया, किसके हाथ में होगी सत्ता की चाबी

सार

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर सोमवार को 68.47% मतदान हुआ। आज यानी 24 अक्टूबर को नतीजे आ रहे हैं। इसको लेकर JJP के दुष्यंच चौटाला का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा ना बीजेपी, ना कांग्रेस 40 पार करेगी, सत्ता की चाबी जेजेपी (जननायक जनता पार्टी) के हाथ में है। 

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर सोमवार को 68.47% मतदान हुआ। आज यानी 24 अक्टूबर को नतीजे आ रहे हैं। इसको लेकर JJP के दुष्यंच चौटाला का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा ना बीजेपी, ना कांग्रेस 40 पार करेगी, सत्ता की चाबी जेजेपी (जननायक जनता पार्टी) के हाथ में है। 2014 में 76.6% मतदान हुआ था। मतदान के लिए 19578 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। 90 में से 73 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं, जबकि अन्य 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। हरियाणा में लगभग 1 करोड़ 83 लाख मतदाताओं ने अपने अधिकार का उपयोग किया। 1169 उम्मीदवारों की विधानसभा चुनाव 2019 में किस्मत आजमाई थी। 9% महिला उम्मीदवार हैं। 2014 में भी 9% महिला उम्मीदवार थीं। हरियाणा में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। जबकि इनेलो और जेजेपी भी चुनावी मैदान में है।

 

हरियाणा में 2014 के परिणाम
2014 में हरियाणा में भाजपा को 47 (33.3%), आईएनएलडी (इंडियन नेशनल लोकदल) को 19 (24.2%), कांग्रेस 15 (20.7%), एचजेसीबीएल (हरियाणा जनहित कांग्रेस) को 2 (3.6%), आईएनडी को 5 (10.6%) और अन्य को 2 (7.6%) वोट मिले थे।

(हाई प्रोफाइल सीटों पर हार-जीत, नेताओं का बैकग्राउंड, नतीजों का एनालिसिस और चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें)

https://hindi.asianetnews.com

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

विदेशी महिला के साथ स्पा में गंदी हरकत, बेंगलुरु में मचा बवाल
मंत्री जी के ऑफिस से सोना और ₹1.5 लाख कैश ले उड़ा चोर! कर्नाटक विधानसभा में तो गजब ही हो गया