18 राज्यों में हुए विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव के नतीजे कुछ ही देर में

Published : Oct 24, 2019, 07:55 AM ISTUpdated : Oct 24, 2019, 09:06 AM IST
18 राज्यों में हुए विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव के नतीजे कुछ ही देर में

सार

महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा और 18 राज्यों में विधानसभा और लोकसभा उप चुनाव हुए। इनके नतीजे आज यानी 24 अक्टूबर 8 बजे से आने शुरू हो जाएंगे। 

नई दिल्ली. महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा और 18 राज्यों में विधानसभा और लोकसभा उप चुनाव हुए। इनके नतीजे आज यानी 24 अक्टूबर 8 बजे से आने शुरू हो जाएंगे। यूपी की 11 सीटों सहित पंजाब की चार सीटों, केरल की पांच, सिक्किम की तीन, राजस्थान की दो सीटों और अरूणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, मेघालय और तेलंगाना की एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ। यहां हम आपको सभी 18 राज्यों में हुए उप चुनाव और सीटों की जानकारीदे रहे हैं। साथ ही लोकसभा उपचुनाव बिहार के समस्तीपुरा और महाराष्ट्र के सतारा में हुए।

उपचुनाव राज्य और सीटों की पूरी लिस्ट-
असम में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए। इन सीटों पर 20 उम्मीदवार मैदान में है। 
असम     4
रंगपारा    
सोनारी     
रतबारी     
जनिया     
बिहार की 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुए। यहां भी बाकी राज्यों की तरह 21 अक्टूबर को वोट डाले गए। चुनाव मैदान में 51 उम्मीदवारों हैं। 
बिहार    5
किशनगंज    
सिमरी बख्तिारपुर    
दरौंदा    
बेलहार    
नाथनगर    
छत्तीसगढ़ विधानसभा उपचुनाव में 1 सीट विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में 21 अक्टूबर को मतदान हुए। 

छत्तीसगढ़    1
चित्रकोट
भाजपा शासित गुजरात में उपचुनाव 6 सीटों पर हैं, 21 अक्टूबर को मतदान हुआ।
गुजरात    6
अमराईवाड़ी     
खेरालू     
थराद    
लुणावाडा    
बयाड     
राधनपुर     
उत्तर प्रदेश 11 सीटों पर उपचुनाव में हुए जिसके लिए भाजपा, बसपा, सपा और कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे। इन सीटों पर कुल 110 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सबसे अधिक 13 प्रत्याशी लखनऊ कैण्ट और जलालपुर सीटों पर हैं।
उत्तर प्रदेश    11
गनगोह    
गोविंदनगर    
जैदपुर    
मानिकपुर    
लखनऊ कैंट    
बाल्हा    
जबलपुर    
प्रतापगढ़    
इस्लास    
घोसी    
रामपुर    
केरल की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए, राज्य की जिन सीटों पर उपचुनाव हुए वह निम्न हैं-

केरल    5
तिरुवनंतपुरम    
अरूर     
कोन्नी    
मंजेश्वरम    
एर्नाकुलम     
राजस्थान की दो विधानसभा सीटों पर सोमवार को होने वाले उपचुनाव के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
राजस्थान    2
मंडावा    
खींवसर     

पंजाब की चार विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले गए।

पंजाब    4
फगवाड़ा    
मुकेरिया    
साव    
जलालाबाद    
सिक्किम की तीन विधानसभा सीटों पर मतदान हुए। प्रत्येक सीट पर छह उम्मीदवार मैदान में हैं। तेलंगाना की हुजूरनगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में सत्तारूढ़ टीआरएस और विपक्षी कांग्रेस, भाजपा और तेदेपा के बीच मुकाबला हुआ।

सिक्किम    3
पोकलोक    
मरताम    
गंगटोक    
हिमाचल प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए।

हिमाचल प्रदेश    2
धर्मशाला    
परचाड    
इसके अलावा मेघालय में एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए।

मेघालय    1
शीला

ओडिशा के बारगढ़ जिले में एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के इस्तीफा देने के बाद उपचुनाव हुए।

ओडिशा    1
बीजेपुर

अरूणाचल प्रदेश की विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए। जिसके लिए मैदान में केवल दो निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

अरूणाचल प्रदेश    1
खोंसा पश्चिम

पुडुचेरी में एक सीट पर उपचुनाव हुए। सोमवार को मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक हुए। 

पुडुचेरी    1
कामराजनगर    
तेलंगाना की एक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ टीआरएस और विपक्षी कांग्रेस, भाजपा और तेदेपा के बीच मुकाबला है।

तेलंगाना    1
हुजूरनगर    

PREV

Recommended Stories

'ये अयोध्या नहीं जो बाबरी को कोई हाथ लगा दे', हुमायूं कबीर ने फिर उगला जहर
हिजाब विवाद: Giriraj Singh और Mehbooba Mufti में सियासी जंग!