तूफान असानी से बड़ी तबाही का खतरा टला, फिर भी आंध्र प्रदेश सरकार हाईअलर्ट पर, कई फ्लाइट कैंसल

चक्रवात तूफान असानी (cyclonic storm Asani) ने आंध्र प्रदेश की तरफ रुख किया है। हालांकि तूफान के 12 मई तक पूरी तरह कमजोर पड़ने की संभावना जताई गई है, बावजूद इसके असर से आंध्र प्रदेश सहित बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में 11 से 13 मई तक बारिश होगी। तूफानी हवाएं चलेंगी।

Amitabh Budholiya | Published : May 11, 2022 1:32 AM IST / Updated: May 11 2022, 03:23 PM IST

मौसम डेस्क. चक्रवात तूफान असानी (cyclonic storm Asani) का खतरा टलता जा रहा है। इसने आंध्र प्रदेश की तरफ रुख किया है। हालांकि तूफान के 12 मई तक पूरी तरह कमजोर पड़ने की संभावना जताई गई है, बावजूद इसके असर से आंध्र प्रदेश सहित बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में 11 से 13 मई तक बारिश होगी। तूफानी हवाएं चलेंगी। कई राज्यों में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो नुकसान वाली साबित हो सकती हैं। खराब मौसम के चलते आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम एयरपोर्ट से आने-जाने वालीं 23 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। चेन्नई एयरपोर्ट ने भी 10 फ्लाइट्स कैंसिल कीं। यानी हैदराबाद, विशाखापट्टनम, जयपुर और मुंबई जाने वाली फ्लाइट्स रोक दी गई हैं। तूफान को देखते हुए बुधवार को विशाखापट्टनम में इंडिगो की सभी फ्लाइट्स (22 आगमन और 22 प्रस्थान) कैंसिल कर दी गईं। एयर एशिया ने बेंगलुरु और दिल्ली से विशाखापट्टनम जाने वाली एक-एक फ्लाइट कैंसिल की है। आंध्र प्रदेश के CM जगन मोहन रेड्डी ने तटीय जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इमरजेंसी के दौरान हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है।pic.twitter.com/X5gSuHuopL

चक्रवाती तूफान असानी (cyclonic storm Asani) से जुड़ी बातें, जो आप जानना चाहते हैं
स्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार, समुद्री तूफान असानी (cyclonic storm Asani) कमजोर होकर चक्रवात में बदल जाएगा और 11 मई तक गहरे दबाव में बदल जाएगा। भारतीय मौसम विभाग(ndia Meteorological Department) के अनुसार, आंध्र प्रदेश, तटीय ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में मध्यम से तेज हवाएं चलने का अलर्ट है। हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। समुद्र की स्थिति खराब बनी रहेगी तथा समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं।  विशेष राहत आयुक्त,भुवनेश्वर, ओडिशा प्रदीप कुमार जेना के अनुसार, आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तक पहुंचने के बाद तूफान विशाखापट्टनम तक आने के बाद फिर समुद्र में मिल जाएगा। इस दौरान ये कमज़ोर हो जाएगा। 12 मई की सुबह चक्रवात पूरी तरह कमज़ोर हो जाएगा। 

Latest Videos

एडिशनल एसपी, पुरी,ओडिशा मिहिर कुमार पांडा ने कहा कि असानी के प्रभाव से हवाएं तेज़ चल रही हैं और ऊंची लहरें उठने लगी हैं। इसके मद्देनज़र हम बीच पर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और उन्हें कह रहे हैं कि आप घबराएं नहीं लेकिन सतर्क रहें।

भारतीय मौसम विभाग(ndia Meteorological Department) के अनुसार,उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र पर पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) देखा जा सकता है। एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा पंजाब से दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश तक और दूसरी ट्रफ रेखा विदर्भ से तटीय आंध्र प्रदेश तक फैली हुई है।

इन राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना
स्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण कर्नाटक और केरल के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश के आसार हैं।

भारतीय मौसम विभाग(ndia Meteorological Department) के अनुसार, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, शेष पूर्वोत्तर भारत, बिहार और झारखंड के पूर्वी हिस्सों और पश्चिमी हिमालय के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है।

आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, आंतरिक ओडिशा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की तलहटी में हल्की बारिश हो सकती है। 

दक्षिण हरियाणा, राजस्थान के कुछ हिस्सों, गुजरात मध्य प्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में लू की संभावना है।

इन राज्यों में बीते दिन हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान, केरल और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के रायलसीमा, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर तेज बारिश होती रही।

असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। जबकि पश्चिमी हिमालय, तटीय ओडिशा के कुछ हिस्सों और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

राजस्थान के कुछ हिस्सों में और गुजरात मध्य प्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में अभी भी लू चल रही है।

pic.twitter.com/HRMB3xuJWe

यह भी पढ़ें
अप्रैल 2022 के दौरान कोयला उत्पादन 29% बढ़ा, पावर यूटिलिटीज को 18.15% अधिक हुआ डिस्पैच
Cyclone Asani: आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, विशाखापत्तनम बंदरगाह बंद

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Shocking Video: उत्तराखंड में दरका पहाड़ और बंद हो गया हाईवे #Shorts
Garib Rath Express Train: ट्रेन में भाग खड़े हुए पैसेंजर, Shocking Video आया सामने
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?
ऐसा क्या बोल गए अमित शाह जो भड़क उठा बांग्लादेश, भारत को दे डाली सलाह । Amit Shah । Bangladesh
सिर्फ 2 किताबें और... 12वीं पास लड़के ने छाप डाले 22000 Cr. । Dinesh Thakkar