असम में फिर बाढ़, लैंडस्लाइडिंग में 4 लोगों की मौत, देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Published : Jun 14, 2022, 07:37 AM ISTUpdated : Jun 14, 2022, 11:19 AM IST
असम में फिर बाढ़, लैंडस्लाइडिंग में 4 लोगों की मौत, देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

सार

दक्षिण पश्चिम मानसून (south west monsoon) जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, मौसम में बदलाव आ रहा है। हालांकि अभी भी कुछ राज्यों में लू का असर है, लेकिन उम्मीद जताई गई है कि आजकल में पूरे देश से इसका असर चला जाएगा। आइए जानते हैं कैसा रहने वाला है मौसम का मिजाज...  

मौसम डेस्क.दक्षिण पश्चिम मानसून (south west monsoon) बिहार में एंट्री कर चुका है। IMD का अनुमान है कि आजकल में यह बिहार के अलावा तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में अपना असर दिखाएगा। पूर्वोत्तर और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी वर्षा का मौजूदा दौर अगले 4-5 दिन और जारी रहने की संभावना है। इस बीच दिल्ली, दक्षिण हरियाणा, झारखंड, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तरी ओडिशा में एक या दो स्थानों पर लू की स्थिति बनी हुई है। आजकल में पूरे देश से लू के थमने का अनुमान है।

यह तस्वीर असम के गुवाहाटी की है, जहां भारी बारिश ने फिर हाहाकार मचा दिया है।इस बीच वाहाटी में बोरागांव के पास निजारापार इलाके में आज हुए भूस्खलन में चार लोगों की मौत हुई। डीसीपी (पश्चिम) ने बताया कि जहां भूस्खलन हुआ वहां चार मजदूर रह रहे थे। वे मलबे में दब गए और उनकी मौत हो गई। उनके शव बरामद किए गए हैं।

उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। हालांकि देश के बाकी हिस्सों में लू(Heatwave) की स्थिति कम हो गई है। हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है। IMD के अनुसार 15-16 जून तक चिलचिलाती धूप से बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

IMD ने कहा कि लगातार पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) और निचले स्तर की पूर्वी हवाओं के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों (पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान) में 15 जून तक छिटपुट वर्षा और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। 16 जून और 17 जून को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

IMD ने 16 जून को जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में भारी बारिश की संभावना जताई है। 16 जून से 22 जून के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। 16 से 22 जून के दौरान देश के किसी भी हिस्से में हीटवेव की आशंका नहीं है।

आजकल में यहां बारिश या भारी बारिश का पूर्वानुमान
आजकल में पूर्वोत्तर भारत के तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों और केरल के एक या दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों, दक्षिण पूर्व राजस्थान, पूर्वी गुजरात, कोकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय, पंजाब के कुछ हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। तमिलनाडु, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है।

ये है मौसम में बदलाव की वजह
स्काईमेट वेदर(skymet weather) के अनुसार, पाकिस्तान के मध्य भाग पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक निम्न दबाव की रेखा दक्षिण गुजरात तट से उत्तरी केरल तट तक फैला हुई है। एक और निम्न दबाव की रेखा उत्तरी मध्य महाराष्ट्र से लेकर दक्षिण गुजरात, उत्तर-पूर्व अरब सागर से होते हुए अरब सागर के मध्य भागों तक समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किमी के बीच तक फैली है। एक निम्न-स्तरीय ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में पश्चिम होते हुए असम तक फैली हुई है।

बीते दिन यहां हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। शेष पूर्वोत्तर भारत, लक्षद्वीप, आंतरिक तमिलनाडु, रायलसीमा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात और दक्षिण मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होती रही। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल और जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तरी हरियाणा में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें
Madhya Pradesh: दिल्ली यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स को मिला डायनासोर का दुर्लभ अंडा
breast cancer Symptoms: इग्नोर ना करें ये लक्षण, हो सकते है ब्रेस्ट कैंसर के संकेत

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Bihar Big Breaking: राज्यसभा जाने की बात को नीतीश कुमार ने खुद किया कन्फर्म
UNESCO World Heritage City: भारत से सिर्फ 5 घंटे दूर ‘धरती का स्वर्ग’! आखिर क्यों ट्रैवलर्स हो रहे दीवाने?