Monsoon Update: मप्र, यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, असम में भारी बारिश हो सकती है, जानिए अपने राज्य का हाल

Published : Jul 21, 2022, 06:24 AM ISTUpdated : Jul 21, 2022, 06:25 AM IST
Monsoon Update: मप्र, यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, असम में भारी बारिश हो सकती है, जानिए अपने राज्य का हाल

सार

दक्षिण पश्चिमी मानसून की सक्रियता के चलते हिमाचल प्रदेश,  उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य मध्य प्रदेश, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और असम, अरुणाचल प्रदेश आदि राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़िए मौसम विभाग ने किन राज्यों के लिए क्या पूर्वानुमान लगाया है...  

मौसम डेस्क. भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने देश के अधिकांश राज्यों में दक्षिण पश्चिमी मानसून(south west monsoon) की सक्रियता के चलते आजकल में आंतरिक ओडिशा, झारखंड, शेष पूर्वोत्तर भारत, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, केरल, लक्षद्वीप, उत्तरी बिहार के कुछ हिस्सों, दक्षिण बिहार, झारखंड और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तर और मध्य मध्य प्रदेश, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और असम, अरुणाचल प्रदेश, तटीय क्षेत्रों, ओडिशा, विदर्भ और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट है। जबकि बिहार के शेष हिस्सों, लद्दाख, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है। 

राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना
पूर्वी राजस्थान में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश हुई। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आजकल में अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, बीकानेर और हनुमानगढ़ जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग मौसम चेतावनियों के लिए चार रंग के कोड का उपयोग करता है: हरा (सामान्य बारिश), पीला (मध्यम बारिश), नारंगी (भारी बारिश) और लाल (बहुत भारी बारिश)।

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बाढ़ के हालात
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के बाढ़ के कारण पूरी तरह से कट जाने के बाद सेना ने बुधवार को एक गांव से 100 से अधिक लोगों को निकाला। डिफेंस स्पोकपर्सन ने एक बयान में कहा गया है कि मानगांव गांव में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए एक टीम को कैम्पटी छावनी में स्टैंडबाय पर रखा गया है। पिछले कुछ दिनों में विदर्भ क्षेत्र में लगातार और भारी बारिश के साथ-साथ सिंचाई परियोजनाओं से पानी छोड़े जाने से चंद्रपुर जिले के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि NDRF और SDRF की टीमें इस समय क्षेत्र में काम कर रही हैं। 

उत्तराखंड में बारिश को लेकर रेड अलर्ट
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में बारिश को लेकर मौसम विभाग के रेड अलर्ट के मद्देनजर स्टेट डिजास्टर कंट्रोल रूम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को दौरा किया। राज्य के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण कई भूस्खलन हुए, जिससे कई सड़कें मलबे से भर गईं, जिससे यातायात बंद हो गया। इस बीच मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, हरिद्वार, बागेश्वर और पिथौरागढ़ सहित उत्तराखंड के 13 में से नौ जिलों में अलग-अलग जगहों पर बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जहां भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

मौसम में बदलाव की ये हैं वजहें
चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र पर सक्रिय है। मानसून ट्रफ अब गंगानगर, हिसार, दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, हजारीबाग, बांकुरा, कोलकाता से होते हुए पूर्व दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। अपतटीय ट्रफ रेखा गुजरात तट से कर्नाटक तट तक फैली हुई है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखंड और आसपास के क्षेत्र पर एक्टिव है।

बीते दिन इन राज्यों में हुई बारिश
स्काईमेट वेदर(skymet weather) के अनुसार, गुजरात क्षेत्र,आंतरिक तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, कोंकण,गोवा, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। दिल्ली, हरियाणा, दक्षिण पूर्व राजस्थान, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के एक या दो भागों में हल्की से मध्यम बारिश होती रही। शेष पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, आंतरिक ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हुई। जबकि दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, तटीय ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तरी पंजाब और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें
Monsoon Update:गुजरात, एमपी, यूपी से लेकर लद्दाख-कश्मीर तक भारी बारिश के आसार, जानिए अपने राज्य का हाल
बाढ़ से खिलवाड़ पड़ा खतरनाक: नाले में उतरते ही बह गई स्कूल बस, सामने आया होश उड़ाने वाला वीडियो

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Nitin Nabin: मोदी ने कराया BJP के बॉस का मुंह मीठा, नितिन नबीन के पदभार ग्रहण की खास तस्वीरें
Nitin Nabin: बीजेपी बॉस के घर में चलता है अलग सिस्टम, पत्नी ने बताया क्यों नहीं होता झगड़ा